फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   congress against nagar nigam

नगर निगम के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा

Sun, 13 Aug 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। Updated Sun, 13 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
congress against nagar nigam
काशीपुर में धरना देते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम क्षेत्र में सड़कों की जर्जर स्थिति व बारिश के पानी की निकासी का समुचित प्रबंधन न किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना देकर विधायक और मेयर के खिलाफ नारेबाजी की। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़कों की बदहाल स्थिति व जलभराव की समस्या को लेकर विधायक और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि काशीपुर में सांसद, विधायक से लेकर मेयर तक भाजपा से है। सभी जनप्रतिनिधि सत्तारूढ़ दल के होने के बावजूद काशीपुर क्षेत्र विकास योजनाओं के लिए तरस रहा है।
विज्ञापन


लगभग सभी सड़कें गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। निगम प्रशासन ने इस बार नगर के बीचोंबीच से गुजरने वाली लक्ष्मीपुर माइनर गूल की सफाई तक नही कराई है। जबकि पूर्व में हर साल गूल की सफाई होती रही है। गूल की सफाई न होने से बारिश के चलते पूरे शहर में जलभराव हो गया। बाजारों की दुकानों में पानी भर आने से व्यापारियों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी कांग्रेस सरकार के समय विकास का सिरमौर रहा काशीपुर क्षेत्र बुरी तरह से पिछड़ गया है। उन्होंने चेताया कि शीघ्र ही जर्जर सड़कों व नालियों के दुरुस्तीकरण का कार्य पूरा नही हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। वहां पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, सुरेश शर्मा, अरुण चौहान, अब्दुल अजीज कुरैशी, सचिन नाडिग, उमेश सौदा, शफीक अंसारी, अनीस अंसारी, अब्दुल कादिर, अकरम बेग आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed