फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Complaint boxes will be installed in all government and private schools in the district.

Udham Singh Nagar News: जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लगेगी शिकायत पेटी

Tue, 30 Jun 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 30 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Complaint boxes will be installed in all government and private schools in the district.
रुद्रपुर। बच्चों की सुरक्षा, अधिकारी और उनकी शिकायतों के लिए शिक्षा विभाग ने एक और नई पहल शुरू की है। अब जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शिकायत पेटी लगेगी जिससे विद्यार्थियों की समस्या को न केवल सुना जाएगा बल्कि उनका समाधान भी होगा।
विज्ञापन

जिले में शुरू होने जा रही व्यवस्था का उद्देश्य बच्चों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं को गोपनीय तरीके से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना है। शिक्षा विभाग के अनुसार, सभी सीबीएसई पैटर्न के निजी विद्यालयों, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक और अन्य बड़े शिक्षण संस्थानों में शिकायत पेटिका लगाई जाएगी। इसकी सबसे अहम विशेषता यह होगी कि स्कूल प्रबंधन, प्रबंध समिति या किसी भी कर्मचारी को शिकायत पेटिका खोलने का अधिकार नहीं होगा। इसे सिर्फ मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) के निर्देश और निगरानी में ही खोला जाएगा ताकि छात्र बिना किसी दबाव या डर के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। विभाग ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए हैं। सभी स्कूलों में अभिभावक संघ की नियमित बैठकें आयोजित करना अनिवार्य किया गया है। साथ ही, विद्यालयों में सुरक्षा उपकरणों और व्यवस्थाओं की जांच के लिए विशेष रोस्टर तैयार किया जाएगा। शिक्षा विभाग की टीम समय-समय पर औचक निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन

---
जिले के कई सरकारी स्कूलों में शिकायत पेटी की व्यवस्था है लेकिन कई स्कूल अभी इससे वंचित हैं। इसी को लेकर सभी स्कूलों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। -हरेंद्र कुमार मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed