{"_id":"af2ed51236e5d4e3d354957fde072b93","slug":"community-development-will-be-monitored-through-the-polytechnics-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य के कम्यूनिटी डेवलपमेंट थ्रू पॉलीटेक्निकों की होगी मॉनीटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य के कम्यूनिटी डेवलपमेंट थ्रू पॉलीटेक्निकों की होगी मॉनीटरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Thu, 08 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
राज्य में खुले कम्यूनिटी डेवलपमेंट थ्रू पॉलीटेक्निकों की मॉनीटरिंग होगी। इसके लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया जा चुका है। गढ़वाल मंडल में निरीक्षण करने के बाद अब टीम कुमाऊं मंडल का दौरा करेगी।
राज्य के लोगों को तकनीकी शिक्षा मिल सके इसके लिए वर्ष 2009 में गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में कम्यूनिटी डेवलपमेंट थ्रू पॉलीटेक्निक खोले गए थे। कुमाऊं में काशीपुर, नैनीताल, लोहाघाट, शक्तिफार्म, नैनीताल, ताकुला, अल्मोड़ा, सल्ट व द्वाराहाट में कम्यूनिटी कालेज खोले गए हैं। खास बात यह है कि कम्यूनिटी कालेज से कोई भी व्यक्ति बिना किसी बाध्यता के आसानी से तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर सकता है। कम्यूनिटी कालेज में छह माह के नि:शुल्क कोर्स में थ्योरी न कराकर प्रैक्टिकल कराए जाते है। एक साल में 600 लोगों को इस कालेज से तकनीकी शिक्षा प्रदान कराने का लक्ष्य है। लेकिन अब तकनीकी शिक्षा विभाग ने वास्तव में इन कम्यूनिटी कालेजों में धरातल पर काम हो रहा है या नहीं, इसकी जांच के लिए निरीक्षण टीम बनाई है। तीन सदस्यीय टीम में ज्वाइन सेकेट्री तकनीकी शिक्षा संजय टोलिया समेत देहरादून व काशीपुर पॉलीटेक्निक शामिल हैैं। काशीपुर पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य एसके वर्मा ने बताया कि टीम गढ़वाल मंडल में चल रहे कम्यूनिटी कालेजों का निरीक्षण कर चुकी है। कुमाऊं मंडल में दौरा कर एक विस्तृत जांच रिपोर्ट बनाकर तकनीकी शिक्षा विभाग को सौंपी जाएगी।