फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   commitee

गुरुद्वारा प्रबंधक, कैशियर को हटाने के मामले में विशेष समिति में दो फाड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
commitee
गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के सेवा मुक्त प्रबंधक और कैशियर को बहाल करने को लेकर गठित पांच सदस्यीय विशेष समिति में दो फाड़ हो गए हैं। इस समिति के सदस्य निर्मल सिंह तथा जोगिंदर सिंह ने कहा कि हमारे नाम से फर्जी आदेश बनाकर प्रधान ने सेवामुक्त कर्मचारियों को बहाल किया है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधन कमेटी का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। प्रबंध समिति के चुनाव के बाद से लगातार विवाद को देखते हुए डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने विवाद समाप्त कराने के लिए पांच सदस्यीय विशेष समिति का गठन कर प्रधान और महासचिव के सभी वित्तीय और नीतिगत निर्णय लेने के अधिकार पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

21 जून को पांच सदस्यीय विशेष समिति के चार सदस्यों तथा प्रधान और महासचिव की मौजूदगी में सर्वसम्मति से गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह और कैशियर बलदेव सिंह चीमा को पद से सेवामुक्त कर दिया गया था। निर्णय पर प्रधान सहित बैठक में मौजूद सभी सदस्यों के हस्ताक्षर भी हुए। 22 जून को प्रधान ने विशेष समिति के सदस्यों को पत्र भेजकर निर्णय पर पुनर्विचार करने तथा पुन: निर्णय आने तक सेवा मुक्त दोनों पदाधिकारियों को बहाल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 जून को प्रधान सेवा सिंह ने विशेष समिति के सदस्य निर्मल सिंह तथा जोगिंदर सिंह के फोन पर दिए निर्णय और प्रकट सिंह द्वारा की गई सिफारिश पर सेवामुक्त दोनों पदाधिकारियों को बहाल करने का पत्र जारी कर दिया। इधर, निर्मल सिंह और जोगिंदर सिंह ने प्रधान के उनके नाम पर सेवामुक्त कर्मचारियों को बहाल करने को अवैध बताया है।

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी में चल रहे विवाद को समाप्त करने के लिए समिति में जुड़े थे। बैठक में पदाधिकारियों से जुड़े विवाद पर उन्होंने सर्वसम्मति से निर्णय लिया था। उनका प्रयास रहेगा कि गुरु घर की सेवा में लगे पदाधिकारी अपना अहम छोड़कर गुरु घर की सेवा करें तथा उनमें किसी भी तरह का विवाद न रहे।
-हरेंद्र सिंह लाडी-सदस्य, विशेष समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed