फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Commissioner Deepak rawat and DIG visited flood affected areas sitting on tractor in khatima

कुमाऊं कमिश्नर का नया अंदाज: बारिश के बीच सड़कों पर उतरे दीपक रावत, ट्रैक्टर पर बैठकर DIG के साथ लिया जायजा

Mon, 08 Jul 2024 08:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 08 Jul 2024 08:10 PM IST
सार

रुद्रपुर में मंडलायुक्त दीपक रावत और डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत ने ट्रैक्टर पर बैठकर खटीमा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

विज्ञापन
Commissioner Deepak rawat and DIG visited flood affected areas sitting on tractor in khatima
दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में मंडलायुक्त दीपक रावत और डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत ने ट्रैक्टर पर बैठकर खटीमा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने खटीमा बाजार, नगला तराई गांव, मेलाघाट जमौट, प्रतापपुर आदि क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। कहा कि किसी को भी कतई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। लोग संयम व धैर्य से काम लें, सभी को राहत पहुंचाई जाएगी।

मंडलायुक्त रावत ने डीएम उदयराज सिंह, एसएसपी मंजुनाथ टीसी, एसडीएम रविंद्र बिष्ट, एनडीआरएफ से राहत और बचाव कार्यों की पूरी जानकारी ली। डीएम ने बताया कि रविवार रात से क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण सुबह जलभराव हो गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से ही राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। अभी तक प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ ने क्षेत्र के लगभग 500 लोगों को सुरक्षित निकाला। कुछ लोग रिश्तेदारों के यहां चले गए, वहीं अन्य को राहत शिविरों में ठहराया गया है। जो घर में रहकर ही पानी के कम होने का इंतजार कर रहे है उन्हें खाना-पानी दिया गया है।
विज्ञापन

बताया कि राजीव नगर अमाऊ, पकड़िया, प्रतापपुर व तराई नगला क्षेत्र में पानी भरा हुआ था, सभी जगह राहत बचाव कार्य किया गया। एडीएम, एसडीएम वहीं कैंप कर रहे हैं। सारी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे, राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

मंडलायुक्त ने कहा कि वर्षाकाल में सांपों के काटने का भय रहता है, इसलिए चारपाई में व ऊचे स्थानों पर सोएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चिकित्सालयों में एंटी स्नेक वैनम पर्याप्त मात्रा में रखने और जलजनित बीमारियों की दवा भी पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed