फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Colony featured in two of the electrical department team

बिजली विभाग की टीम का दो कालोनी में छापा

Sun, 10 Jul 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे, रूद्रपुर
अमर उजाला ब्यूराे, रूद्रपुर Updated Sun, 10 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बिजली चोरी के खिलाफ कई कालोनी में छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने भूत बंगला और इंदिरा कालोनी क्षेत्र में 13 घरों में बिजली चोरी का मामला पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। छापामार कार्रवाई के दौरान कालोनियों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को एसडीओ अन्नू अरोरा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने भूत बंगला में बिजली चोरी रोकने के लिए छापामार अभियान शुरू किया।

विज्ञापन


अभियान के दौरान टीम ने भूत बंगला में मोहम्मद हुसैन, सियाकुल अली, हुस्ना, हबीव अहमद, गोपाल  सिंह, शाकिर, जाकिर के घरों में सीधे एलटी तार पर कटिया डाल कर बिजली करते हुए पकड़ा। टीम ने मौके से केबिल जब्त की। इसके अलावा टीम ने इंदिरा कालोनी क्षेत्र में भी 6 घरों में बिजली चोरी करते हुए पकड़ा।
विज्ञापन


एसडीओ के मुताबिक इंदिरा कालोनी गली दो निवासी हरीश चन्द्र, सदानंद, अजय वर्मा, हरी बाबू, इंदिरा कालोनी गली पांच निवासी रामनाथ और गली 6 निवासी प्यारे लाल के घरों में भी एलटी तार पर केबिल डालकर बिजली चोरी करने का मामला पकड़ा। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसडीओ ने बताया कि इन कालोनी में बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थी। बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग लगातार अभियान चला रहा है। उ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed