{"_id":"662d353b24496097da0cab71","slug":"collision-between-mini-truck-and-bike-youth-dies-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-110428-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मिनी ट्रक और बाइक में भिड़ंत, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मिनी ट्रक और बाइक में भिड़ंत, युवक की मौत
Sat, 27 Apr 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 27 Apr 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
बलजित सिंह फाइल फोटो।
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के लंबाखेड़ा गांव में टाटा ऐस मिनी ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गईं। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
शनिवार सुबह 9:30 बजे बिलासपुर के ग्राम बेलखेड़ी फरीदाबाद निवासी बलजीत सिंह (28) बाइक से नानकमत्ता जाने को निकला था। जैसे ही वह ग्राम लंबाखेड़ा पहुंचा तो सामने से टेंट का सामान लेकर आ रहे मिनी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बलजीत के ऊपर से वाहन का पहिया निकल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने के साथ ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर कोतवाल धीरेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी भिजवा दिया। मृतक किसान होने के साथ ही कंबाइन भी चलाता था। तीन साल पहले ही उसकी शादी हुई थी और उसका दो साल का बेटा है। कोतवाल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। संवाद