फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   College of Agriculture clinches Champions Trophy.

Udham Singh Nagar News: चैंपियंस ट्राॅफी पर कृषि महाविद्यालय का कब्जा

Thu, 11 Jun 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 11 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
College of Agriculture clinches Champions Trophy.
पंतनगर। पंतनगर स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब ने वर्ष 2025-26 की फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका फाइनल मुकाबला नियंत्रक कार्यालय और कृषि महाविद्यालय की टीमों के बीच खेला गया। विवि परिसर के स्टीवेंसन स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में कृषि महाविद्यालय की टीम ने नियंत्रक कार्यालय की टीम को 3-0 से हराकर चैंपियंस ट्राॅफी अपने नाम कर ली। शिवेंद्र चौहान, रमेश ओली और विजेंद्र कुंवर (अन्ना) ने एक-एक गोल दागकर अपनी टीम को विजय दिलाई। कुलपति डाॅ. एसके कश्यप ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही फुटबाल संयोजक लेखाकार विनय बलूनी एवं स्पोर्ट्स क्लब के सचिव सहायक लेखाधिकारी अशोक कुमार कुशवाहा को उनके सहयोग के लिए बधाई दी। इस दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. बीसी ध्यानी व अपर निदेशक प्रशासन डाॅ. एके शर्मा सहित अन्य प्राध्यापक और खिलाड़ी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed