{"_id":"2f03a24c95502c5b1654788c6c4ef457","slug":"co-bazpur-ax-fell-on-the-gunner-and-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ बाजपुर के गनर और ड्राइवर पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ बाजपुर के गनर और ड्राइवर पर गिरी गाज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी केवल खुराना ने बृहस्पतिवार को देर रात वायरलेस सेट रिसीव न करने के मामले में सीओ बाजपुर के गनर पिंटू गोस्वामी और ड्राइवर पारस को तत्काल प्रभाव उनकी सेवा बदल दिया है। वहीं सीओ की ड्यूटी पर नए ड्राइवर और गनर ने देर रात्रि आमद करा दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को काशीपुर में मुख्यमंत्री के तय कार्यक्रम के चलते एसएसपी केवल खुराना सीएम की ड्यूटी पर काशीपुर दौरे पर थे। हालांकि किन्ही कारणों से सीएम का दौरा रद्द हो गया। इसके एसएसपी ने बाजपुर और काशीपुर क्षेत्र की सुरक्षा की जायजा लेने की दृष्टि से जब सीओ बाजपुर की गाड़ी की लोकेशन जांचने की कोशिश की गई तो सेट से सीओ सहित गनर और ड्राइवर ने वारलेस को रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
इस पर एसएसपी ने गनर और ड्राइवर की घोर लापरवाही आंकते हुए उन्हें सीओ राजीव मोहान की ड्यूटी हटाकर पुलिस लाइन में अटैच करवा दिया। उधर, इस मामले में एसएसपी का कहना है कि सेट को रिसीव न करना घोर लापरवाही है। इसलिए गनर और ड्राइवर को बदल दिया गया है। नया ड्राइवर किशोर और गनर नरेंद्र प्रताप देर रात पहुंच गया है।
विज्ञापन