फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM will come to distribute freehold certificates before Diwali in rudrapur

Rudrapur News: दिवाली से पहले फ्रीहोल्ड प्रमाणपत्र वितरित करने आएंगे सीएम, मिलेगी मालिकाना हक की सौगात

Tue, 31 Oct 2023 10:45 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 31 Oct 2023 10:45 AM IST
सार

रंपुरा बस्ती में 50 वर्ग मीटर तक के भूखंडों पर मालिकाना हक दिलाए जाने के लिए नगर निगम की ओर से सर्वे शुरू हो गया है। रंपुरा में लगाए गए कैंप का मेयर रामपाल सिंह ने शुभारंभ किया।

विज्ञापन
CM will come to distribute freehold certificates before Diwali in rudrapur
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नजूल नीति के तहत रंपुरा बस्ती में 50 वर्ग मीटर तक के भूखंडों पर मालिकाना हक दिलाए जाने के लिए नगर निगम की ओर से सर्वे शुरू हो गया है। रंपुरा में लगाए गए कैंप का मेयर रामपाल सिंह ने शुभारंभ किया। मौके पर ही कई पात्र लोगों की पत्रावलियों तैयार करने के साथ ही भूखंडों की नापजोख कराई। 

विज्ञापन


निगम के एमएनए एनसी दुर्गापाल के नेतृत्व में रंपुरा में दो टीम सर्वे के लिए जुट गई हैं। मेयर ने बताया कि शिविर में फार्म भरने से लेकर नोटरी, फोटो स्टेट और फोटो खींचे जाने की सुविधा भी लोगों को दी जा रही है। पिछले दिनों आदर्श इंदिरा बंगाली काॅलोनी में शिविर लगाया गया था, इसमें 800 से अधिक फाइल तैयार हो चुकी हैं। अब रंपुरा में भी फाइल तैयार कर दीपावली से पहले हजारों लोगों को मालिकाना हक की सौगात दी जाएगी। 
विज्ञापन


मेयर ने कहा कि सीएम धामी फ्रीहोल्ड प्रमाणपत्र वितरित करने के लिए आएंगे। वहां उपनगर आयुक्त शिप्रा जोशी, एसएनए राजू नबियाल, मानचित्रकार शरीक अली, भूपेंद्र खत्री आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed