{"_id":"68d5aacb28476d8d8005e6bb","slug":"cm-virtually-laid-the-foundation-stone-for-the-widening-of-the-gadarpur-matkota-road-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-130589-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सीएम ने गदरपुर-मटकोटा सड़क चौड़ीकरण का किया वर्चुअली शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सीएम ने गदरपुर-मटकोटा सड़क चौड़ीकरण का किया वर्चुअली शिलान्यास
Fri, 26 Sep 2025 04:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:22 AM IST
सार
रुद्रपुर/दिनेशपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16 किमी सड़क चौड़ीकरण परियोजना का वर्चुअली शिलान्यास किया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अरविंद पांडेय अनुपस्थित रहे, जिससे भाजपा की अंदरूनी कलह उजागर हुई। पुलिस ने विरोध कर रहे दो कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विस्तार
पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण का जल्द होगा शिलान्यास : धामी
सांसद भट्ट ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ
रुद्रपुर/दिनेशपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर-दिनेशपुर-मटकोटा-हल्द्वानी 16 किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण का वर्चुअली शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के बाद न केवल क्षेत्र के लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि क्षेत्र के किसानों को भी इसका बेहतर लाभ मिलेगा। मार्ग ठीक होने पर पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। सड़क चौड़ीकरण के लिए केंद्रीय सड़क निधि से 54,98,790 रुपये स्वीकृत हैं। सांसद अजय भट्ट ने निर्माण कार्य का समारोहपूर्वक शुभारंभ किया।
बृहस्पतिवार को दिनेशपुर में कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग तक 19 किमी 900 मीटर सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। सड़क डबल लेन बनने के बाद यातायात सुगम हो जाएगा। मुख्यमंत्री कहा कि सरकार सड़कों को सुरक्षित, चौड़ी और सुगम बनाने के लिए संकल्पित है। सड़क नेटवर्क मजबूत होने से गांव-गांव तक विकास की रफ्तार तेज होगी। रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
सीएम ने कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय से सड़क सुधारीकरण की मांग कर रहे थे, जिसे आज धरातल पर उतारा जा रहा है। बहुत जल्द पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के काम का शिलान्यास किया जाएगा। किच्छा में सेटेलाइट एम्स का कार्य प्रगति पर है। यह भी आने वाले समय में धरातल पर आएगा।
विज्ञापन
सांसद अजय भट्ट ने निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा कि सड़क विकास की पहली सीढ़ी है। कांग्रेस सरकार के दौर में यह मार्ग भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया था। कई मासूमों को अपनी जान गवानी पड़ी। भारत सरकार ने लोगों की पीड़ा समझी, सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। कार्यक्रम मेंं रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा, भाजपा के प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, नपं अध्यक्ष मंजीत कौर, लोनिवि के एसई अमित पांगती, ईई गजेंद्र सिंह महरा, एसडीएम अमृता शर्मा आदि मौजूद थे।
अमर उजाला ने एक साल तक चलाया अभियान
रुद्रपुर। मटकोटा-दिनेशपुर-गदरपुर सड़क की बदहाली पर अमर उजाला ने पिछले वर्ष अगस्त से लगातार खबरों का प्रकाशन किया। अमर उजाला की खबरों के प्रकाशन के बाद लोनिवि ने कई बार सड़कों के गड्ढों को पाटा। आखिरकार बात सड़क चौड़ीकरण के लिए बजट स्वीकृत होने तक पहुंची। जयनगर निवासी राजू बिष्ट, न्यू डिवाइन सिटी निवासी कुंदन सिंह भंडारी ने अमर उजाला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अखबार के अभियान का असर हुआ है। इसका लाभ बड़ी आबादी को मिलेगा।
-इंसेट:
22 दिन बाद सड़क का दूसरी बार शिलान्यास, नहीं आए गदरपुर विधायक
सड़क चौड़ीकरण के शुभारंभ के मौके पर क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय की गैरमौजूदगी खासी चर्चा में रही। शिलापट में गदरपुर के विधायक अरविंद पांडेय और रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम होने का उल्लेख था। रुद्रपुर विधायक तो कार्यक्रम में मौजूद रहे, लेकिन स्थानीय विधायक पांडेय ने शिलान्यास कार्यक्रम से दूरी बना ली। इससे भाजपा की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर सार्वजनिक हुई है। बीते तीन सितंबर को विधायक अरविंद पांडेय ने दिनेशपुर में रिबन काटकर सड़क चौड़ीकरण के काम का शुभारंभ किया लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। 22 दिन बाद सीएम ने चौड़ीकरण के काम का वर्चुअली शुभारंभ किया। संवाद
कांग्रेस नेता और अन्य को हिरासत में लिया
दिनेशपुर। नगर पंचायत परिसर में हुए गदरपुर-मटकोटा सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे कांग्रेस नेता गगनदीप सिंह और समाजसेविका बबली गोस्वामी को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस दौरान नोकझोंक भी हुई। कार्यक्रम समाप्त होने पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। संवाद