फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM reached in Khatima.

सैन्य धाम में बिखरेगी 1734 शहीदों के आंगन की मिट्टी की सुगंध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
CM reached in Khatima.
खटीमा के चकरपुर में वन चेतना मैदान में हैलीपेड पर स्कूली बच्चों से हाथ मिलाते सीएम धामी। - फोटो : KHATIMA
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के वीर शहीदों ने आजादी के बाद हुए हर संघर्ष में वीरता का परिचय दिया है। देश की खातिर उत्तराखंड के वीर जवान अपना सर्वोच्च बलिदान देने में कभी पीछे नहीं हटे। प्रदेश के सभी 13 जिलों के 1734 शहीदों के परिवारों के आंगन से मिट्टी लाकर देहरादून में सैनिक धाम की स्थापना की जाएगी। जब तक हम शहीदों के सपनों का उत्तराखंड नहीं बना देते चैन से नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

सीएम मंगलवार को खटीमा के आईटीआई में आयोजित शहीद सम्मान यात्रा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इससे पहले वन चेतना मैदान चकरपुर के हेलीपेड पर उतरे सीएम का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सीएम मैदान में स्कूली बच्चों से मिले। उसके बाद कार से आईटीआई में आयोजित शहीद सम्मान यात्रा स्थल पहुंचे। सीएम ने सबसे पहले शहीद जवानों के आंगन से कलश में एकत्र माटी का पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

कहा कि वीर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सैनिकों की शहादत को हमारी पार्टी और सरकार की ओर से सम्मान देना किसी से छिपा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज मजबूत हाथों में है। आज दुश्मनों की नापाक हरकत का जवाब देने के लिए सैनिकों को किसी से पूछने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, ऊधमसिंह नगर प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, गौरव सेनानी संगठन अध्यक्ष कै. गंभीर सिंह धामी ने भी संबोधित किया। वहां विधायक सौरभ बहुगुणा, विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, कमलेंद्र सेमवाल, किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, रंजीत सेठी, हिमांशु बिष्ट, सतीश भट्ट, किशन सिंह किन्ना, पूर्व सैनिक जिलाध्यक्ष खड़क सिंह कार्की, भूपेंद्र सिंह खोलिया आदि थे। कार्यक्रम का संचालन विनोद जोशी, हेमंत, हरीश ने संयुक्त रूप से किया।
सीएम के पुत्र प्रभाकर ने भी लगाए नारे
खटीमा। मुख्यमंत्री के पुत्र नौ वर्षीय प्रभाकर ने जब नारे लगाए तो पंडाल एवं मंचासीन लोग भी नारे लगाने लगे। अमर शहीद अमर रहें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे लगाते ही यहां मौजूद पूर्व सैनिकों और मंचासीन लोगों ने भी जयकारे लगाए।
खटीमा के 33 शहीदों सहित जिले के 56 शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
खटीमा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के 33 शहीदों सहित जनपद के 56 शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न सौंपकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले शहीदों के आश्रित शहीद लालू चंद पत्नी भूरी देवी, शहीद तारा दत्त पत्नी नंदा देवी सैजना, शहीद रामी चंद पत्नी मधु देवी विरिया मझोला, ज्याला दत्त पत्नी हरुली देवी भूड़ महोलिया, हरुली देवी- राम दत्त भूड़ा किसनी, उमेद सिंह पत्नी भागीरथी देवी भूजिया तीन, आन सिंह पत्नी लीला देवी खाली महुवट, टीका राम पत्नी सरस्वती देवी छिनकी, दीवानी नाथ पत्नी भवानी देेवी नौगवानाथ, हीरा चंद पत्नी जानकी देवी भूजिया तीन, होशियार सिंह पत्नी लक्ष्मी देवी झनकट, दान सिंह पत्नी पार्वती देवी आदर्श कालोनी, प्रकाश जोशी पत्नी कलावती देवी बिगराबाग, जगदीश चंद पत्नी कलावती देवी हनुमान मंदिर के पास, भवान सिंह पत्नी इंद्रा देवी कंजाबाग, मान सिंह पत्नी सरुली देवी झनकट, दलीप चंद पत्नी सरस्वती देवी आलाबिरदी, श्याम सिंह पत्नी कमला देवी दियूरी, खीम सिंह पत्नी मंजू देवी अमाऊ, जगदीश सिंह पत्नी चंद्रकला राजीव नगर, कमान चंद ठाकुरी पत्नी विमला देवी श्रीपुर विचवा, चंद्रशेखर पत्नी शांति देवी कुआखेड़ा, मनोज सिंह रुमाल पत्नी आशा देवी नगरा तराई, प्रकाश चंद पत्नी कलावती चंद बुढ़ाबाग, कृष्ण सिंह पत्नी हीरा ज्याला भूड़ महोलिया, कमलजीत सिंह माता हरभजन कौर वनगवां, गोविंद सिंह माता गोविंदी देवी राजीव नगर, बृजेश यादव माता ऊषा देवी बगुलिया, लक्ष्मण सिंह पत्नी लीलावती देवी झनकट, दर्पण सिंह पत्नी देवकी देवी कंजाबाग, देवेंद्र सिंह पत्नी गीता खड़ायत तिगरी, भवान सिंह पत्नी गीता देवी वनकटिया, रघुवर दत्त जोशी पत्नी दीपा जोशी आदर्श कालोनी, गदरपुर के त्रिलोक सिंह पत्नी आनंदी देवी गुलरभोज, रमेश सिंह पत्नी कल्पना देवी खटोला, मनोज रावत माता गोदावरी भजपुरी, अशोक चंद शाही पत्नी भावना शाही कुल्हा जसपुर, ठाकुर सिंह पत्नी अंजू देवी मुरलीवाला, बाजपुर सोहन लाल पत्नी राम प्यारी, अंग्रेज सिंह माता बलविंदर कौर रंपुरा भगवा नगला, तारा सिंह माता आनंदी देवी हरिपुरा हरसान, काशीपुर इंद्रराज सिंह पत्नी चित्रा देवी कुंडेश्वरी, महिपाल सिंह पत्नी पुष्पा रावत वैशाली कालोनी, पान सिंह पत्नी लक्ष्मी देवी राजपुरम, पदम राम पत्नी भगवती कुंडेश्वरी चौराह, अमित नेगी भाई सुमित नेगी कुंडेश्वरी चौराहा, श्याम सिंह पत्नी विमला देवी कुंडेश्वरी, मुकेश कुमार पत्नी ज्योतिष्ना देवी आवास विकास, रुद्रपुर प्रेम सिंह पत्नी लछुली देवी वार्ड एक, माधवानंद पत्नी पुष्पा देवी जवाहर नगर, अजय उप्रेती पत्नी रोनी वाला जवाहर नगर, हर्ष सिंह पत्नी नंदा देवी शांतिपुरी, महेश चंद सिंह पत्नी बीना खुरियाखता, भरत चंद पत्नी बसंती देवी शांतिपुरी को सम्मानित किया।

शहीद सम्मान समारोह में ये रहे मौजूद
खटीमा। शहीद सम्मान समारोह में कमिश्नर सुशील कुमार, डीएम रंजना राजगुरु, एसपी दलीप सिंह कुंवर, कै. शेर सिंह दिगारी, दिनेश अग्रवाल, गोपाल सिंह भूपेंद्र खोलिया, हिमांशु बिष्ट, किशन सिंह किन्ना, सतीश भट्ट, धाना भंडारी, नीता सक्सेना, कै. पुष्कर सिंह बिष्ट, कै. नारायण सिंह सौन, दान सिंह बोरा, धन सिंह सामंत, ठाकुर सिंह खोलिया, वचन सिंह बिष्ट, राजू अधिकारी, करनैल सिंह, केदार दत्त जोशी, कैै. लक्ष्मण सिंह मेहर, कैै. दीवानी चंद, कुंदन सिंह, मोहन भट्ट, दान सिंह धामी, टिकेंद्र सिंह, भूपाल नगरकोटी, मनमोहन धामी, राजेंद्र बिष्ट आदि थे। संवाद

खटीमा में स्वागत गीत प्रस्तुत करतीं जनजाति महिलाएं।

खटीमा में स्वागत गीत प्रस्तुत करतीं जनजाति महिलाएं।- फोटो : KHATIMA

खटीमा के आईटीआई में शहीदों का नमन करते पूर्व सैनिक एवं आमजन।

खटीमा के आईटीआई में शहीदों का नमन करते पूर्व सैनिक एवं आमजन।- फोटो : KHATIMA

खटीमा के आईटीआई में आयोजित शहीद सम्मान समारोह में दो मिनट का मौन धारण का शहीदों को नमन करते सीएम ध?

खटीमा के आईटीआई में आयोजित शहीद सम्मान समारोह में दो मिनट का मौन धारण का शहीदों को नमन करते सीएम ध?- फोटो : KHATIMA

खटीमा में शहीद के परिजनों को सम्मानित करते सीएम धामी।

खटीमा में शहीद के परिजनों को सम्मानित करते सीएम धामी।- फोटो : KHATIMA

खटीमा में शहीद सम्मान यात्रा समारोह में बोलते सीएम पुष्कर सिंह धामी।

खटीमा में शहीद सम्मान यात्रा समारोह में बोलते सीएम पुष्कर सिंह धामी।- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed