रुद्रपुर के भड़काऊ भाषण पर सीएम धामी का बड़ा बयान: कहा- डेमोग्राफिक बदलाव पर चुप रहने का जमाना गया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में भड़काऊ भाषण के वायरल वीडियो पर मुकदमा कराते हुए सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि डेमोग्राफिक बदलाव पर चुप रहने का जमाना गया और अतिक्रमण व लैंड जिहाद के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर में सरकार के विरुद्ध कथित भड़काऊ भाषण का वीडियो वायरल होने के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा कि धमकी और तुष्टिकरण का दौर अब खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार संविधान और कानून के अनुसार काम कर रही है और इस तरह के बयान देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लोहियाहेड में संक्षिप्त प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा, मैं मौलाना की बात नहीं करता। यह मौलाना नहीं हैं। यह एक विचारधारा है जो अतिक्रमण करती है। भारत के संविधान को नहीं मानती है। इसी प्रकार से धमकी देने का काम करती है। उन्होंने कहा कि अब वह जमाना चला गया जब लोग धमकी देकर दबाव बनाते थे और उनके वोटों के चक्कर में तुष्टिकरण किया जाता था। उनके कब्जों को सहन किया जाता था और डेमोग्राफिक बदलाव पर कोई बात नहीं होती थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में व्यवस्था और कानून का राज स्थापित हुआ है। संवैधानिक मान्यताओं और संविधान में किए गए प्रावधानों के अनुरूप सरकार काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार का बयान देने वाले व्यक्ति को प्रशासन ढूंढेगा और उसके खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है। अब तक 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यह अभियान रुकने वाला नहीं है और निरंतर जारी रहेगा।
सीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, रंदीप पोखरिया, नंदन सिंह खड़ायत, अमित पांडेय, भवानी भंडारी, जीवन धामी, भुवन जोशी, किशोर जोशी, गोपाल बोरा और नवीन बोरा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।