{"_id":"68f0ca2437e342af09060c8b","slug":"cm-pushkar-singh-dhami-laid-the-foundation-stone-for-the-khatima-melaghat-road-project-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सीएम ने खटीमा-मेलाघाट सड़क परियोजना का किया शिलान्यास, 2090 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सीएम ने खटीमा-मेलाघाट सड़क परियोजना का किया शिलान्यास, 2090 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण
Thu, 16 Oct 2025 04:04 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 16 Oct 2025 04:04 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को खटीमा-मेलाघाट राज्य मार्ग के पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास की हर परियोजना से जनता के जीवन को बेहतर बनाना है। खटीमा-मेलाघाट सड़क परियोजना भी इस दृष्टि से एक मील का पत्थर साबित होगी। सीएम धामी ने बृहस्पतिवार को खटीमा-मेलाघाट राज्य मार्ग (राज्य मार्ग संख्या 107) के पुनर्निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। यह परियोजना 2089.74 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत की गई है। इसके अंतर्गत 11.50 किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण, ड्रेनेज सिस्टम, सड़क सुरक्षा कार्य, रोड साइनएज की स्थापना आदि कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
शिलान्यास के बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेलाघाट परिसर में जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सड़क केवल खटीमा क्षेत्र के विकास की धुरी नहीं है, बल्कि भारत-नेपाल सीमावर्ती संपर्क का भी महत्वपूर्ण मार्ग है। इस सड़क के सुधारीकरण से खटीमा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को न केवल सुगम यातायात सुविधा मिलेगी, बल्कि भारत-नेपाल के सीमावर्ती व्यापार, पर्यटन और शिक्षा से जुड़े अवसरों को भी नई दिशा मिलेगी।उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों के साथ-साथ भू-कटाव रोकने और स्थानीय जल निकासी व्यवस्था के सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ और सुरक्षित बनी रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा अब शिक्षा का हब बन चुका है, जहां से प्रदेश ही नहीं बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विद्यार्थी भी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को आगामी दीपावली और अन्य त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्वों के अवसर पर राज्य की सुरक्षा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मोहिनी पोखरिया, रमेश चंद्र जोशी, नंदन खड़ायत, रंदीप पोखरिया, फरजाना बेगम, शंकर कोरंगा, अनिल कपूर डब्बू, डॉ प्रेम सिंह राणा, किशन सिंह किन्ना, डीएम नितिन भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, विवेक रस्तोगी, मनोज वाधवा आदि थे।
विज्ञापन
कनेक्टिविटी ही विकास की रीढ़ के संकल्प को आगे बढ़ा रही सरकार
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कनेक्टिविटी ही विकास की रीढ़ के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। इसी भावना के अनुरूप राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में सड़कों का विस्तार और आधुनिकीकरण तेजी से किया जा रहा है। सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए गए।