फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Pushkar Singh Dhami inaugurated Nagar Van Oxygen Park in Khatima

उत्तराखंड: खटीमा को मिली नगर वन ऑक्सीजन पार्क की सौगात, सीएम ने वेडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं

Tue, 01 Sep 2026 05:09 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Tue, 01 Sep 2026 05:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा सिटी पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सिटी पार्क के विस्तारीकरण, पार्क में वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय शिफ्ट करने, खटीमा में स्टेडियम निर्माण, क्रियाशाला निर्माण समेत कई घोषणाएं कीं।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami inaugurated Nagar Van Oxygen Park in Khatima
खटीमा को मिली नगर वन ऑक्सीजन पार्क की सौगात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा सिटी पार्क (ऑक्सीजन पार्क) का लोकार्पण किया। उन्होंने सिटी पार्क का विस्तारीकरण, पार्क में वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय शिफ्ट करने, खटीमा में स्टेडियम बनाने, क्रियाशाला निर्माण, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन बनाने की घोषणा की।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऑक्सीजन पार्क के निर्माण से क्षेत्रीय जनता को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण की अमूल्य सौगात मिली है। इसे स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना सभी का दायित्व है। उन्होंने परिसर में महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक शौचालय बनाने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन

वैश्विक पर्यावरण चुनौतियों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के दौर में हमारे हरे-भरे वनों का महत्व अधिक बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण यानी इकोलॉजी और इकोनॉमी एक दूसरे के विरोधी नहीं हैं, बल्कि प्रकृति के साथ सटीक तालमेल बिठाकर आर्थिक तंत्र को मजबूत करना ही हमारा मुख्य ध्येय होना चाहिए। इससे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थायी रोजगार के अवसर सृजित हो सकेंगे। कहा कि सरकार इसी संतुलन को ध्यान में रखते हुए इलैक्ट्रिक वाहनों, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सोलर ऊर्जा प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज एक दर्जन क्षेत्रों में प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शुमार है। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री से सिटी पार्क का विस्तारीकरण के साथ ही जीर्णशीर्ण वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय को भी पार्क परिसर में बनाने का अनुरोध किया। शहर में सुंदर पार्क बनाने के लिए आभार भी जताया।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, दर्जा मंत्री मोहिनी पोखरिया, गंभीर सिंह धामी, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, किशन सिंह किन्ना, रणजीत सिंह नामधारी, आयोग सदस्य डॉ. जेड ए वारसी, गुड्डू टम्टा, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, रणदीप पोखरिया, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, वन संरक्षक नीतिशमणि त्रिपाठी, डीएफओ दीपक सिंह, यूसी तिवारी, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा, एसडीएम तुषार सैनी, सतीश भट्ट, रंदीप पोखरिया, डॉ.नवीन भट्ट, विमला बिष्ट, गुड्डु टम्टा, भवानी भंडारी आदि रहे।

आदि कैलाश व पंचाचूली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
मुख्यमंत्री धामी ने व्यास वैली, पंचाचूली और आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर खटीमा की महत्वपूर्ण भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर में आधुनिक सर्किट हाउस के निर्माण की घोषणा की। स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए शादी-विवाह और सामाजिक आयोजनों के लिए एक समर्पित वेडिंग जोन विकसित करने और ऑक्सीजन पार्क के विस्तारीकरण व आवश्यक संसाधनों के लिए तत्काल वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।

सिटी पार्क में पौधरोपण, जिम में आजमाए हाथ
सीएम धामी ने सिटी पार्क का निरीक्षण करने के साथ ही परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने सांसद अजय भट्ट के साथ ओपन जिम में कसरत भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed