फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Pushkar Singh Dhami became emotional remembering his father Subedar Sher Singh Dhami

Khatima News: पिता को याद कर भावुक हुए सीएम, कहा- बचपन में पढ़ाया था देश सेवा का पाठ

Thu, 10 Apr 2025 12:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, खटीमा
अमर उजाला नेटवर्क, खटीमा Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 10 Apr 2025 12:16 PM IST
सार

खटीमा में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने पिता सूबेदार शेर सिंह धामी को याद कर भावुक हो गए। कहा कि पिता ने उन्हें बचपन में ही देश सेवा का पाठ पढ़ा दिया था। 

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami became emotional remembering his father Subedar Sher Singh Dhami
मां बिशना देवी के साथ पिता सू.शेर सिंह धामी के चित्र पर पुष्प अर्पित करती सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैनिक सम्मान समारोह के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने पिता सूबेदार शेर सिंह धामी को याद कर भावुक हो गए। कहा कि पिता ने उन्हें बचपन में ही देश सेवा का पाठ पढ़ा दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पिता महार रेजीमेंट में थे। उन्होंने वर्ष 1962, 65 व 1971 के युद्धों में भाग लिया। ऑपरेशन ब्लू स्टार और श्रीलंका में गई शांति सेना में भी वह शामिल रहे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने कालापुल नगला तराई में प्राइमरी स्कूल की स्थापना की, जहां गरीब और वंचित परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती थी।

विज्ञापन

सीएम ने बताया कि उनके पिता हमेशा कहते थे कि देश सेवा केवल वर्दी पहनकर ही नहीं होती। प्रत्येक क्षण अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना भी देश की सेवा ही है। पिता के इन्हीं शब्दों ने उन्हें राजनीति में कदम रखने से पहले ही ये बात सिखा दी कि राजनीति कोई बड़ा पद पाने का माध्यम नहीं है। यह जनभावनाओं को समझकर उनके दुख-दर्द में सहभागी बनने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए स्वयं को पूरी तरह से समर्पित कर देने का नाम है।

विज्ञापन

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी ने देश की सेवा में जो योगदान दिया, वह अमूल्य है। वह न केवल एक साहसी सैनिक थे, बल्कि अनुशासन और परंपराओं के प्रतीक भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैन्य धाम की तरह ही टनकपुर-बनबसा-खटीमा क्षेत्र में भी बनाया जाएगा धाम
सीएम धामी ने कहा कि धामी ने कहा कि शहीदों की स्मृति में देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है, जो उत्तराखंड के हमारे वीर सैनिकों की बहादुरी और बलिदान की जीवंत गाथा के रूप में स्थापित होगा। सैन्य धाम जैसा एक धाम टनकपुर बनबसा खटीमा क्षेत्र में बनाया जाएगा। इसको लेकर सैनिक कल्याण मंत्री उत्तराखंड अपने स्तर से कार्रवाई करेंगे। सीएम धामी ने कहा कि खटीमा में सैनिक मिलन केंद्र के निर्माण के साथ ही सीएसडी कैंटीन का निर्माण भी कराया जा रहा है। साथ ही, टनकपुर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त भव्य सैनिक विश्राम गृह का निर्माण हो रहा है। वहां दर्जा मंत्री विनय रूहेला, सतीश गोयल, विमला मुंडेला, हिमांशु बिष्ट, किशोर जोशी, हेमंत बिष्ट, हरीश दनाई, संजीव बुधौरी आदि थे।

नमो भारतम पुस्तक का किया विमोचन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुस्तक नमो भारतम पुस्तक का विमोचन किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी उत्तम कार्यों और भारत की हुई प्रगति का वर्णन है। इस दौरान नवीन बोरा, प्रकाश तिवारी आदि थे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed