फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM did not come, she seemed perfect system

नहीं आए सीएम, धरी रह गईं व्यवस्थाएं

Wed, 19 Oct 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो दिनेशपुर
अमर उजाला ब्यूरो दिनेशपुर Updated Wed, 19 Oct 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
CM did not come, she seemed perfect system
कांग्रेस बंगाली सम्मेलन को संबोधित करते कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव एसपी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मुख्यमंत्री के नहीं आने से कांग्रेस का अनुसूचित जाति जनजाति बंगाली सम्मेलन फ्लाप साबित हुआ। हालांकि सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं ने जोरदार तैयारी की थी। दिल्ली से आये नेताओं ने भी अपने संबोधन में अनुसूचित जाति के मुद्दे को पार्टी के जरिये संसद में उठाने का आश्वासन दिया। मगर अंतिम समय में सीएम के सभा स्थल पर नहीं आने की सूचना से सारी व्यवस्थाएं धरी रह गईं और समय से पहले लोग सभा स्थल छोड़कर चले गए।


सीएम के नही आने से बंगाली समाज में भी नाराजगी देखी गई। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार दोपहर आईटीआई मैदान में कांग्रेस द्वारा आहूत बंगाली अनुसूचित जाति जनजाति सम्मेलन शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरीश रावत को तीन बजे आना था। इधर सभा स्थल पर मंच से स्थानीय नेतागण भाषण दे रहे थे। उधर जीआईसी मैदान में बनाए गए हैलीपैड में पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ व बड़े कांग्रेसी नेता सीएम के हेलीकाप्टर के लैंडिंग का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


दोपहर साढ़े तीन बजे तक सीएम का प्रोग्राम तय था। मगर अचानक सीएम के दिल्ली से सीधे देहरादून चले जाने और दिनेशपुर का कार्यक्रम रद्द होने की सूचना प्रशासन को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेसियों को जब इसकी सूचना मिली तो उनके होश उड़ गए। लोगों को भी जब इस बात का आभास हो गया तो उन्होंने भी सभा स्थल छोड़ना शुरू कर दिया। तब कार्यक्रम के संयोजक कांग्रेस श्रम विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमानंद महाजन ने मंच पर आकर अपिहार्य कारणों से सीएम के कार्यक्रम रद्द होने की घोषणा करते हुए सभी से पार्टी के की ओर से व्यक्तिगत रूप से क्षमा याचना की।

आनन-फानन में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दिल्ली से आये कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव एसपी सिंह को माइक पर बुलाया गया। उन्होंने सभा को संक्षिप्त में संबोधित करते हुए बंगालियों के अनुसूचित जाति के मुद्दे का समाधान पार्टी स्तर पर कराने की बात कही। मंच पर विराजमान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक नारायण पाल, कांग्रेस नेत्री शिल्पी अरोरा ने सभा को संबोधित नहीं किया। संचालन डा. जेएन सरकार और केके गाबा ने किया।


मंगलवार को आईटीआई मैदान में आहूत कांग्रेस के बंगाली सम्मेलन में मुख्यमंत्री के अंतिम समय में नही पहुंचने पर पार्टी में अंर्तकलह खुलकर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार पार्टी का एक गुट और एक कद्दावार नेता नहीं चाहते थे कि सीएम दिनेशपुर आएं। कार्यक्रम के दौरान गुटबाजी भी खुलकर सामने आई। सभा स्थल पर मंच के अलावा परिसर में टेंट नहीं लगा था।


गर्मी और धूप के चलते लोग इधर-उधर छांव में खड़े थे। जिसके चलते सभा स्थल पर शुरूआती दौर में लोगों की भीड़ कम थी। सभा में कम भीड़ होने को फिडबैक भी लगातार सीएम को दिया जा रहा था। कार्यक्रम के संयोजक प्रेमानंद महाजन ने नाराजगी जताते हुए गदरपुर सीट से टिकट के दावेदार एक नेता और उनके सर्मथकों पर कार्यक्रम को फ्लाप करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उक्त नेता ने कार्यकर्ताओं को सभा में आने से रोका और खुद भी सभा में नहीं आए। उनका कहना है कि सुनियोजित साजिश के तहत ही अंतिम समय में सीएम को दिनेशपुर आने से रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed