फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Dhami will inaugurate 181 feet high national flag today

मुख्यमंत्री धामी करेंगे 181 फिट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
CM Dhami will inaugurate 181 feet high national flag today
रुद्रपुर के गांधी पार्क में सीएम के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर चर्चा करते अधिकारी और विधायक। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गांधी पार्क में 181 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण करेंगे। वह आधे घंटे तक कार्यक्रम में रहेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ विधायक राजकुमार ठुकराल ने व्यवस्थाएं परखीं। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ अलग से बैठक कर यातायात सहित तमाम व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के पास पहुंचे कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार की दोपहर 12:35 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से वह कार से 12:50 बजे गांधी पार्क पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और 1:35 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि शहरवासियों की मांग पर गांधी पार्क में 181 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित हो गया है। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद भी मौजूद रहेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। गांधी पार्क में सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित होने से इस पार्क का महत्व अब और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed