{"_id":"645d3e50177a274ad3011144","slug":"cm-dhami-pushkar-singh-dhami-meeting-rudrapur-news-c-8-1-137693-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए सभी कार्यालयों में लगाएं 1064 नंबर के बोर्ड : धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए सभी कार्यालयों में लगाएं 1064 नंबर के बोर्ड : धामी
Fri, 12 May 2023 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 12 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर में विधानसभाओं की समीक्षा बैठक करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्री सौरव बहुगुणा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर/रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य आदर्श राज्य बने और सभी विधानसभा क्षेत्र आदर्श हों इसके लिए सभी को समन्वय से कार्य करना होगा। अधिकारी जनभावनाओं और जन अपेक्षाओं को पूरा करने में तत्परता से कार्य करें। उन्होंने भ्रष्टाचार रोकने के लिए सभी कार्यालयों में 1064 नंबर का बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए। यह भी कहा कि जून से समाज कल्याण के लाभार्थियों की पेंशन प्रत्येक महीने की पहली तारीख को खाते में ट्रांसफर करने की व्यवस्था की जा रही है।
पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय प्रशासनिक भवन सभागार में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर की सात विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कहा कि विकास दीर्घकाल तक चलने वाली सतत प्रक्रिया है। इस प्रकार की बैठक से कार्य व्यवहार एवं संस्कृति से समस्याओं का त्वरित गति और अधिक से अधिक हल निकलेगा। सीएम ने कहा कि किच्छा में एम्स के सेटेलाइट सेंटर की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है और जल्द ही भूमि पूजन कर कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने लंपी वायरस के प्रति भी सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए।
चंपावत में 137 स्कूलों में शुरू किया स्मार्ट कार्यक्रम
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का शुभारंभ रिमोट का बटन दबाकर किया। प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने इस कार्यक्रम को आदर्श चंपावत के लिए बड़ा कदम बताया। कहा कि स्मार्ट शिक्षा से यहां से निकलने वाले बच्चे बेहतर भविष्य बना सकेंगे। सीएम ने चंपावत के शहीद राहुल रैंसवाल अटल उत्कृष्ट जीआईसी में छात्रावास निर्माण की घोषणा की। संवाद
विज्ञापन
नदियों में रिवर ट्रेनिंग पर सर्वोच्च न्यायालय में जाएं, प्रभावी पैरवी करें
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मानसून के मद्देनजर रिवर ट्रेनिंग का कार्य जल्द कराने की बात कही। सचिव खनन ने हाईकोर्ट के आदेश की जानकारी दी। सीएम ने आपदा के दृष्टिगत सर्वोच्च न्यायालय में जाने और प्रभारी तरीके से सरकार का पक्ष रखने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि मानसून काल में आपदा से निपटने के लिए आईआरएस की टीम को 24 घंटे सक्रिय रखा जाए। किसी प्रकार की बीमारी न फैले, इसके लिए अभी से समुचित प्रबंधन कर लिया जाए।
कोई विधायक नाराज नहीं
पंतनगर। समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों के लंबित होने पर विधायकों की नाराजगी को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि कोई विधायक नाराज नहीं है। यह भी कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों ने बैठक में अपनी बातें रखी हैं। विधायकों से जनता और कार्यकर्ताओं की अपेक्षा रहती है। जो बातें उनकी ओर से रखी हैं उनका समाधान जल्द निकालने के निर्देश दिए हैं। महामारी से बचाव, भूस्खलन, सड़कें, राशन के विषयों पर चर्चा की है। सभी विधानसभा क्षेत्रों के साथ प्रदेश में काम हो, इसकी चिंता हुई है। जो बातें आई, उनको समाधान की ओर ले जाएंगे। संवाद
विभागों से समन्वय बनाने को कहा
जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन के दौरान रोड खोदाई कार्य करने और खोदाई के बाद सड़क को लंबे समय तक छोड़े रखने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने जल संस्थान, पेयजल निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से जल्द कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां जेजेएम तक पानी की टंकी लग चुकी हैं, वहां जल्द कार्य पूरा कर पेयजल आपूर्ति की जाए।
केंद्रीय मंत्री ने भी रखी बात
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी रेलवे स्टेशन, किच्छा में एम्स, जमरानी बांध, जसपुर में आकाशवाणी केन्द्र, काशीपुर स्टेडियम, जसपुर में स्टेडियम निर्माण, संजय वन के सुंदरीकरण की जानकारी ली।
विधायकों ने रखी अपनी बात
> > लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट ने खत्तों, लावारिस जानवरों, खनन के करण सड़कों के खराब होने, कम वोल्टेज की समस्या वाले नलकूपों पर स्टेबिलाइजर लगवाने, इंदिरानगर नाले के गन्दे पानी से छुटकारा की समस्या रखी। सीएम ने कहा कि खत्तों से संबंधित समस्या निस्तारण के लिए कैबिनेट में सब कमेटी बनाई गई है। उन्होंने संबंधित सचिव को वन खत्तों को राजस्व गांव में बदलने के लिए न्याय विभाग से परीक्षण कराने के निर्देश दिए। कहा कि आगामी कैबीनेट बैठक में गौवंशीय निमावली लाई जा रही है।
> > काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने नहर कवर करते हुए बाईपास निर्माण, रोडवेज स्टेशन शिफ्ट कराने, पार्किंग की समस्या रखी। सीएम ने बायपास निर्माण कार्य राज्य योजना में रखने और रोडवेज स्टेशन शिफ्टिंग के लिए कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने काशीपुर में एसपी दफ्तर के पास वाहन पार्किंग की डीपीआर आवास विभाग को भेजने के निर्देश दिए।
> > विधायक राम सिंह कैड़ा ने काठगोदाम-हैड़ाखान-खन्स्यू मोटर मार्ग पर भूस्खलन का स्थायी समाधान, भीमताल में खाली इंडस्ट्रीयल स्टेट की जमीन वापस लेने की मांग की।
> > विधायक बंशीधर भगत ने कालाढूंगी इंटर कॉलेज मैदान में स्टेडियम, कुसुमखेड़ा-कमलवागांजा रोड की मरम्मत, पनचक्की-कमलवागांजा रोड चौड़ीकरण की मांग रखी।
> > विधायक अरविंद पांडेय ने गूलरभोज डैम का संचालन पीपीपी मोड पर कराने, गूलरभोज डाम को रामनगर सफारी से जोड़ने, डैम क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को सही कराने, गदरपुर में महाविद्यालय के लिए पर्याप्त भूमि, जयनगर और काली नगर में पानी की निकासी के लिए नाले की मांग रखी।
> > विधायक शिव अरोरा ने जल भराव की समस्या, पार्किंग, उत्तराखंड के प्रवेश द्वार को सुंदर बनाने, किच्छा बाईपास पर लेक पेराडाइज में सार्वजनिक पार्क निर्माण कराने, ट्रंचिंग ग्राउंड, नजूल भूमि पर मालिकाना हक के लिए संशोधन की मांग रखी।
> > विधायक सरिता आर्य ने विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य के लिए वन भूमि हस्तांतरण, लोअर माल रोड, नैनीताल शहर की सड़कों के निर्माण की समस्याएं रखी।
ये रहे बैठक में मौजूद
रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक शिव अरोरा, अरविन्द पांडे, त्रिलोक सिंह चीमा, मोहन बिष्ट, सरिता आर्या, बंशीधर भगत, रामसिंह कैड़ा, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द वर्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, पंकज पांडे, रंजीत सिन्हा, दीपेंद्र चौधरी, हरीश चंद्र सेमवाल, मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी नीलेश आनंद भरणे, डीएम युगल किशोर पंत, डीएम नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी आदि।
जसपुर के तीरथपुर में हाईस्कूल उच्चीकरण के निर्देश
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न कारणों से रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज कार्य में देरी हो चुकी है। लिहाजा कार्य को तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में जाम, ड्रैनेज सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु हल्द्वानी के लिए स्वीकृत 2200 करोड़ की धनराशि का समयबद्धता से उपयोग किया जाए जिससे विभिन्न समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने जसपुर के तीरथपुर में हाईस्कूल उच्चीकरण के लिए डीजी विद्यालयी शिक्षा को निर्देश दिए। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की ओर से रुद्रपुर सहित अन्य जिलों में सर्किट हाउस की जरूरत पर मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
पूर्व विधायक शुक्ला को बैठक में जाने से रोका
पंतनगर। सीएम की समीक्षा बैठक में शिरकत करने पहुंचे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल को भी सुरक्षाकर्मियों ने अंदर जाने से रोक दिया। हालांकि शुक्ला ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की और वापस चले गए। बाद में जिलाध्यक्ष जिंदल को समीक्षा बैठक में बुला लिया गया था।
एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
पंतनगर। विवि के प्रशासनिक भवन में विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा बैठक लेने दोपहर 1.35 बजे पहुंचे सीएम धामी का पंतनगर एयरपोर्ट पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। उन्हें पुलिस बल की ओर से गार्ड आफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान विधायक सरिता आर्य, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, शालिनी बोरा, धर्म सिंह कोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय प्रशासनिक भवन सभागार में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर की सात विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कहा कि विकास दीर्घकाल तक चलने वाली सतत प्रक्रिया है। इस प्रकार की बैठक से कार्य व्यवहार एवं संस्कृति से समस्याओं का त्वरित गति और अधिक से अधिक हल निकलेगा। सीएम ने कहा कि किच्छा में एम्स के सेटेलाइट सेंटर की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है और जल्द ही भूमि पूजन कर कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने लंपी वायरस के प्रति भी सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
चंपावत में 137 स्कूलों में शुरू किया स्मार्ट कार्यक्रम
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का शुभारंभ रिमोट का बटन दबाकर किया। प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने इस कार्यक्रम को आदर्श चंपावत के लिए बड़ा कदम बताया। कहा कि स्मार्ट शिक्षा से यहां से निकलने वाले बच्चे बेहतर भविष्य बना सकेंगे। सीएम ने चंपावत के शहीद राहुल रैंसवाल अटल उत्कृष्ट जीआईसी में छात्रावास निर्माण की घोषणा की। संवाद
विज्ञापन
नदियों में रिवर ट्रेनिंग पर सर्वोच्च न्यायालय में जाएं, प्रभावी पैरवी करें
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मानसून के मद्देनजर रिवर ट्रेनिंग का कार्य जल्द कराने की बात कही। सचिव खनन ने हाईकोर्ट के आदेश की जानकारी दी। सीएम ने आपदा के दृष्टिगत सर्वोच्च न्यायालय में जाने और प्रभारी तरीके से सरकार का पक्ष रखने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि मानसून काल में आपदा से निपटने के लिए आईआरएस की टीम को 24 घंटे सक्रिय रखा जाए। किसी प्रकार की बीमारी न फैले, इसके लिए अभी से समुचित प्रबंधन कर लिया जाए।
कोई विधायक नाराज नहीं
पंतनगर। समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों के लंबित होने पर विधायकों की नाराजगी को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि कोई विधायक नाराज नहीं है। यह भी कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों ने बैठक में अपनी बातें रखी हैं। विधायकों से जनता और कार्यकर्ताओं की अपेक्षा रहती है। जो बातें उनकी ओर से रखी हैं उनका समाधान जल्द निकालने के निर्देश दिए हैं। महामारी से बचाव, भूस्खलन, सड़कें, राशन के विषयों पर चर्चा की है। सभी विधानसभा क्षेत्रों के साथ प्रदेश में काम हो, इसकी चिंता हुई है। जो बातें आई, उनको समाधान की ओर ले जाएंगे। संवाद
विभागों से समन्वय बनाने को कहा
जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन के दौरान रोड खोदाई कार्य करने और खोदाई के बाद सड़क को लंबे समय तक छोड़े रखने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने जल संस्थान, पेयजल निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से जल्द कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां जेजेएम तक पानी की टंकी लग चुकी हैं, वहां जल्द कार्य पूरा कर पेयजल आपूर्ति की जाए।
केंद्रीय मंत्री ने भी रखी बात
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी रेलवे स्टेशन, किच्छा में एम्स, जमरानी बांध, जसपुर में आकाशवाणी केन्द्र, काशीपुर स्टेडियम, जसपुर में स्टेडियम निर्माण, संजय वन के सुंदरीकरण की जानकारी ली।
विधायकों ने रखी अपनी बात
>