फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Dhami led a grand road show in Khatima, with traditional costumes and folk dances enthralling the audience

ऊधमसिंह नगर: सीएम धामी के नेतृत्व में खटीमा में निकला रोड शो, पारंपरिक वेशभूषा और लोकनृत्य ने बांधा समा

Sun, 04 Oct 2026 05:10 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 04 Oct 2026 05:10 PM IST
सार

तीन दिवसीय उत्तराखंड आदि रंगोत्सव के शुभारंभ से पहले रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मुख्य चौराहे से नवीन सब्जी मंडी तक भव्य रोड शो निकाला गया। इसमें केंद्रीय मंत्री, सांसद और भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
CM Dhami led a grand road show in Khatima, with traditional costumes and folk dances enthralling the audience
खटीमा में रोड के दौरान सीएम धामी,केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू व जुएल ओरम। - फोटो : संवाद

विस्तार

खटीमा में रविवार को तीन दिवसीय उत्तराखंड आदि रंगोत्सव के शुभारंभ से पहले मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भव्य रोड शो निकाला गया। मुख्य चौराहे से शुरू होकर नवीन सब्जी मंडी तक पहुंचे इस रोड शो में केंद्रीय मंत्रियों किरण रिजिजू ,जुएल ओरम,सांसद अजय भट्ट,अजय टम्टा समेत भाजपा नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन


मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों और सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक वेशभूषा और लोक नृत्यों के साथ भव्य स्वागत किया। जगह-जगह आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव के माहौल को और भी जीवंत बना दिया। मुख्यमंत्री ने उमड़े जनसमूह का अभिवादन स्वीकार करते हुए क्षेत्रवासियों का आभार जताया। वहां पर  जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेशचंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, दायित्वधारी मोहिनी पोखरिया, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह किन्ना आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed