फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Dhami in Khateema

25 वर्षों में बनेगा एक भारत श्रेष्ठ भारत : धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
CM Dhami in Khateema
खटीमा में उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी को राखी बांधती आशा बहनें। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 75 वर्षों में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और अब अमृत काल खंड चलेगा। इसमें आने वाले 25 वर्षों में एक भारत श्रेष्ठ भारत बनेगा और दुनिया का सिरमौर भारत होगा। सीएम धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आठ वर्षों में समृद्ध, शक्तिशाली और समरस भारत बना है। हम पुराने वैभव की ओर लौटे हैं। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे नगर के लोहियाहेड रोड स्थित फाइबर्स फैक्टरी परिसर में रक्षाबंधन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की महिलाओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को राखी बांधी। धामी ने भी बहनों का सुरक्षा का वचन दिया। सीएम ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण पर्व है जहां हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि पहली बार पीएम मोदी के आह्वान पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का क्रम पिछले साल मार्च से शुरू हुआ था और अब तक 60 हजार कार्यक्रम हो चुके हैं। देश की उपलब्धियों को संजोने का समय है। देश के वीर क्रांतिकारियों ने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया तब जाकर स्वतंत्रता मिली। इस बार उन सबको स्मरण करने का रक्षाबंधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम धामी ने कहा कि आजादी के दौरान रक्षाबंधन मनाने वाली बहनें भी रही होंगी लेकिन ऐसे क्रांतिकारी वीर भी रहे जो देश के लिए अपनी बहनों की राखी को दरकिनार कर हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ गए। तभी आज हम आजाद भारत में रह रहे हैं और रक्षाबंधन का पर्व मना रहे हैं।

उन्होंने 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान जोरशोर से चलाने का आह्वान किया। कहा कि इस बार उपहार में सबको तिरंगा देने का अभियान आगे बढ़ाना चाहिए। सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद सभी बहनों व लोगों का आभार जताया। इंद्रा चंद ने संचालन किया। वहां सीएम की पत्नी गीता धामी, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मोहनी पोखरिया, खटीमा फाइबर फैक्टरी के सीएमडी राकेश रस्तोगी, राधिका भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed