फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Dhami counted the achievements of his three-year tenure in rudrapur

Rudrapur: प्रदेश में लैंड, लव और थूक जिहाद के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई : सीएम धामी

Mon, 24 Mar 2025 05:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 24 Mar 2025 05:50 PM IST
सार

सीएम धामी ने रुद्रपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी सरकार के तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले जिस विश्वास से जिम्मेदारी सौंपी, जनता का उत्साह बता रहा कि सरकार खरा उतरी है। 

विज्ञापन
CM Dhami counted the achievements of his three-year tenure in rudrapur
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी सरकार के तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का ब्योरा पेश किया। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले जिस विश्वास से जिम्मेदारी सौंपी, जनता का उत्साह बता रहा कि सरकार खरा उतरी है। सीएम ने शहरी विकास से लेकर सुदूर क्षेत्रों की कनेक्टिविटी, रोजगार योजनाओं, किसान समर्थन और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन


धामी ने बताया कि प्रदेश में 30 से अधिक नीतियों के जरिए विकास और रोजगार को गति दी गई। एयर कनेक्टिविटी मजबूत करने के साथ ही पलायन रोकने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं पर जोर दिया गया। किसान सम्मान निधि योजना से 8 लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ पहुंचा, जबकि दुग्ध उत्पादन, बागवानी, फूलों की खेती और मोटे अनाज को प्रोत्साहित कर किसानों की आय बढ़ाने का दावा किया। सीएम ने कहा कि 2026 तक रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज और किच्छा में एम्स का सेटेलाइट सेंटर शुरू होगा। पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का काम भी तेज है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बंगाली समाज के जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तानी शब्द हटाने का जिक्र करते हुए कहा कि दशकों से चले आ रहे भेदभाव को समाप्त किया गया। उन्होंने 2,600 परिवारों को नजूल भूमि के पट्टे देने और समान नागरिक संहिता लागू करने के फैसले को ऐतिहासिक बताया। यह कानून सभी को समान अधिकार देगा, खासकर मुस्लिम महिलाओं को कुरीतियों से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने धर्मांतरण, लैंड जिहाद और नकल विरोधी कानूनों पर सख्त कार्रवाई का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed