फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Dhami announced Gadarpur-Khatima bypass and Nausar bridge

Uttarakhand: सीएम धामी ने गदरपुर-खटीमा बाईपास और नौसर पुल का किया ऐलान, बताया विकास का प्लान

Tue, 28 Oct 2025 11:13 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 28 Oct 2025 11:13 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए गदरपुर व खटीमा बाईपास का निर्माण और नौसर में पुल का निर्माण किया जा रहा है। 

विज्ञापन
CM Dhami announced Gadarpur-Khatima bypass and Nausar bridge
सीएम धामी

विस्तार

सीएम धामी ने कहा कि क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए गदरपुर और खटीमा बाईपास का निर्माण, नौसर में पुल के निर्माण के साथ पूरे क्षेत्र में सड़कों का व्यापक नेटवर्क विकसित किया है। हाल ही में सरकार ने खटीमा और टनकपुर के बीच एक भव्य सैन्य स्मारक बनाने की भी घोषणा की है जिस पर जल्द कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमने एक ओर जहां राजकीय महाविद्यालय खटीमा में एमकॉम और एमएससी की कक्षाएं शुरू कराई हैं। वहीं जनजाति बहुल क्षेत्र में एकलव्य विद्यालय का संचालन भी किया जा रहा है। कहा कि आगे भी खटीमा के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इसी का परिणाम है कि आज हमारा राज्य नीति आयोग की एसडीजी इंडेक्स रिपोर्ट में सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में पूरे देश में प्रथम स्थान पर पहुंचा है। साथ ही, युवाओं को रोजगार देने में भी हम अग्रणी राज्य बनकर उभरे हैं, हमने एक वर्ष में बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी लाने में सफलता प्राप्त की है, जो राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार देवभूमि उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने के प्रति भी पूर्णरूप से संकल्पबद्ध है। इसी के साथ, हमने जहां एक ओर प्रदेश में लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी घृणित मानसिकताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है, वहीं राज्य में सख्त दंगारोधी और धर्मांतरण विरोधी कानूनों को भी लागू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि हमने प्रदेश में लैंड जिहाद पर कड़ी कार्रवाई करते हुए नौ हजार एकड़ से अधिक की सरकारी भूमि को लैंड जिहादियों से मुक्त कराया है। 250 से अधिक अवैध मदरसों को सील करने के साथ ही 500 से अधिक अवैध संरचनाओं को भी हटाया है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में ऑपरेशन कालनेमि भी शुरू किया है जिसके माध्यम से हम राज्य में सनातन धर्म को बदनाम करने वाले पाखंडियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।

धामी ने कहा कि हमने जहां एक ओर राज्य में समान नागरिक संहिता कानून लागू कर एक समरस समाज के निर्माण की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है, वहीं, सख्त नकल विरोधी कानून से नकल माफिया की रीढ़ तोड़ने का काम किया है, जिसके परिणामस्वरूप आज राज्य के 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य से भ्रष्टाचार रूपी दीमक को जड़ से समाप्त करने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत भी कार्य कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि पिछले चार वर्षों में हमने भ्रष्टाचार में लिप्त करीब 200 से अधिक लोगों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है। सरकार देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने विकल्प रहित संकल्प को पूर्ण करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सीएम ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आज छठी मईया और भगवान सूर्य नारायण के आशीर्वाद और सभी के सहयोग से हमारा ये संकल्प अवश्य सिद्ध होगा।

पांच साल की बच्ची समायरा ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
कार्यक्रम के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. रचित सक्सेना, एडवोकेट डॉ. चंचल सिंह और मेधावी यूकेजी की छात्रा समायरा मलिक को सम्मानित किया। समायरा ने सभी भारतीय राज्यों और उनकी राजधानियों के नाम सबसे कम समय में सुनाने वाली सबसे कम उम्र की प्रतिभागी का रिकॉर्ड दर्ज कराया। पांच साल की समायरा मलिक ने सभी भारतीय राज्यों और उनकी राजधानियों के नाम 41 सेकंड में सुनाए। वहां पर बच्ची के पिता ओशो मलिक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed