{"_id":"6cbf456db4e47c9bf853ceb554825798","slug":"cm-annoyed-on-worse-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उखड़ी सड़क पर उछले तो भड़के सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उखड़ी सड़क पर उछले तो भड़के सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नानकमत्ता।
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा से नानकमत्ता तक एनएच 125 की जर्जर उखड़ी सड़क तक मुख्यमंत्री हरीश रावत खुद हिचकोले खाते हुए आए तो वे भड़क गए। उन्होंने एनएच, लोक निर्माण विभाग और एचजी इन्फ्रा कंपनी के अधिकारियों की फटकार लगाई। सीएम ने अधिकारियों को तत्काल सड़क निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि सड़क निर्माण में लापरवाही हुई तो समझ लेना, बख्शे नहीं जाओगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत खटीमा से नानकमत्ता और फिर वहां जनसंवाद कार्यक्रम कर देर रात हल्द्वानी के लिए रवाना हुए। खटीमा से सितारगंज तक सड़क की बेहद जर्जर हालत पर सीएम उखड़ गए। उन्होंने नानकमत्ता में कार्यक्रम के दौरान एनएच, लोनिवि के अधिशासी अभियंता और एचजी इन्फ्रा लिमिटेड के मैनेजर एलएस सिरोही को मंच पर बुलाया और जमकर फटकार लगाई। साथ ही शीघ्र सड़क निर्माण के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि सड़क की हालत पतली है। गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिन्हें तत्काल भरें और सड़क निर्माण भी जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन