फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Closing the raging rural water extraction

पानी निकासी बंद करने पर भड़के ग्रामीण

Wed, 08 Jul 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज। Updated Wed, 08 Jul 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन

कल्याणपुर में पानी की निकासी बंद होने से ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने निजी स्कूल पर ग्रामसभा की सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए स्कूल का विरोध किया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने तहसीलदार से इसकी शिकायत की। जिस पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की। जांच में स्कूल द्वारा ग्रामसभा की वर्ग आठ की जमीन पर मिट्टी भरान करना सामने आया।
विज्ञापन


इस पर तहसीलदार ने प्रधानाचार्य से स्कूल संचालन के अभिलेख तलब किए और पाटी गई खंती में ह्यूम पाइप डालने के निर्देश दिए।

  कल्याणपुर गांव में खंती को पाटकर मिट्टी भरान करने से मंगलवार को बरसात का पानी गांव में भर गया। जिससे ग्रामीण गुस्सा गए।

उन्होंने निजी स्कूल पर ग्रामसभा की सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए तहसीलदार रमेश चंद्र गौतम से इसकी शिकायत की।

जिस पर तहसीलदार गौतम ने राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। प्रधान भूपाल सिंह बोरा ने बताया कि निजी स्कूल द्वारा रास्ता बनाने के लिए ग्रामसभा की सरकारी खंती पर कब्जा कर मिट्टी भरान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे गांव के पानी की निकासी बंद हो गई है और गांव में तालाब में तब्दील होता जा रहा है।  उन्होंने कहा कि इस मामले से खंड शिक्षाधिकारी को अवगत कराया। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इस पर तहसीलदार ने मामले की जांच की। जिस पर स्कूल द्वारा वर्ग आठ की सरकारी भूमि पर बनी खंती को पाटकर रास्ता बनाना सामने आया।

तहसीलदार गौतम ने प्रधानाचार्य से अभिलेख तलब किए और शीघ्र ही पाटी गई खंती पर हृयूम पाइप डालने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल द्वारा पानी निकासी बंद की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।


 इस मौके पर राजस्व निरीक्षक जोगा सिंह के अलावा पूर्व उपप्रधान उज्ज्वल सिंह कार्की, रमेश कुंवर, भीम सिंह कार्की, अंकित कुंवर, रमेश सिंह धामी, मनोज तिवारी, पूरन सिंह कार्की, दान सिंह कार्की आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed