फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   clearance in the Land Acquisition Policy gives hopes to many

50 साल पुराने मकान को अपना घर कहने की जगी आस 

Fri, 16 Feb 2018 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 16 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
clearance in the Land Acquisition Policy gives hopes to many
रुद्रपुर में नजूल में बसी इंदिरा कॉलोनी। - फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट की बैठक में नजूल भूमि नीति को मंजूरी मिलने के बाद रुद्रपुर वासियों में अपने मकानों का मालिकाना हक मिलने की आस जगी है। रुद्रपुर में करीब 80 प्रतिशत आबादी नजूल भूमि पर निवास कर रही है। नजूल भूमि नीति बनने के बाद लोग फ्रीहोल्ड के बाद भूमि अपने नाम कर सकते हैं। पिछली सरकार ने नजूल भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक देने के लिए वर्ष 2016 में शासनादेश जारी किया था। लेकिन तब इस पर अमल नहीं हो सका था।

विज्ञापन


सुंदर कुमार कहते हैं कि उनका परिवार पिछले करीब 35 सालों से इंदिरा कॉलोनी में रह रहा है। लेकिन मकान के नजूल की भूमि पर होने के कारण मालिकाना हक नहीं है। सरकार ने कैबिनेट की बैठक में नजूल भूमि नीति को मंजूरी देकर रुद्रपुर वासियों को राहत दी है। सरकार को फ्रीहोल्ड और रजिस्ट्री का शुल्क कम करना चाहिए। भूरारानी निवासी हरि चरण कहते हैं कि उनकी गल्ला मंडी में साइकिल की दुकान है। इस दुकान वह बिजली का बिल और नगर निगम को तहबाजारी का शुल्क देते हैं। 
विज्ञापन


सरकार द्वारा नजूल की भूमि पर मालिकाना हक देने के निर्णय के बाद उन्हें उम्मीद जगी है। भगत सिंह चौक निवासी अशोक गर्ग की वार्ड नंबर 28 में नजूल की भूमि पर पिछले करीब 15 साल से परचून की दुकान है। दुकान को फ्रीहोल्ड कराने के दस्तावेज पूर्व में ही तैयार कर लिये थे। नजूल भूमि नीति बनने से अब मालिकाना हक मिलने में आसानी होगी। गांधी कॉलोनी निवासी राकेश कुमार यादव कहते हैं कि उनका मकान करीब 50 साल पुराना है। लेकिन नजूल की भूमि पर बना होने के कारण मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नजूल भूमि पर मालिकाना हक के फैसले से खिले चेहरे
रुद्रपुर। नजूल भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक दिलाए जाने के कैबिनेट के फैसले से शहर वासियों में खुशी की लहर है। बृहस्पतिवार को विधायक राजकुमार ठुकराल के निवास पर जुटे कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट के फैसले पर हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाई बांटी। विधायक ने कहा कि शहर में 14,154 परिवारों को नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिए जाने का रास्ता साफ हो गया है। कहा कि वह पिछले कई वर्षों से इसके लिए प्रयासरत थे। 


उधर, ट्रांजिट कैंप में भी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। वहां भाजपा नेता दिलीप अधिकारी, जगदीश सुखीजा, गौरव आहुजा, आशीष छाबड़ा, राजेश ग्रोवर, अजय यादव आदि थे। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि नई नजूल नीति रुद्रपुर की जनता के लिए बहुत बड़ी सौगात है। भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से गरीबों को तो लाभ मिलेगा ही साथ ही पार्टी को आगामी निकाय चुनाव में भी फायदा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed