{"_id":"60aa92d38ebc3e00d33f2919","slug":"cleaning-drive-at-khatima-khatima-news-hld425287194","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐठा व खकरा नाले की सफाई को लेकर आखिरकार नगर पालिका प्रशासन ने उतारी पोकलैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐठा व खकरा नाले की सफाई को लेकर आखिरकार नगर पालिका प्रशासन ने उतारी पोकलैंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। नगर पालिका प्रशासन ने गंदगी से पटे ऐंठा और खकरा नाले की सफाई के लिए आखिरकार नाले में पोकलेन उतारकर सफाई अभियान का आगाज कर ही दिया।
नगर के बीचोंबीच बहने वाले ऐठा एवं खकरा नाले के गंदगी से पटे होने पर सभासद और नगरवासी पिछले काफी समय से नालों की सफाई की मांग उठाते आ रहे थे। बावजूद इसके पालिका प्रशासन नाले की सफाई का टेंडर होने की बात कहकर टालमटोल करता रहा। शनिवार को भी सभासदों एवं ईओ की नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में भी दोनों नाले की सफाई का मुद्दा सभासदों ने जोरशोर से उठाया था।
रविवार को ईओ धर्मानंद शर्मा ने विधायक पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में वार्ड संख्या-14 से गुजर रहे ऐंठा नाले में पोकलेन लगाकर सफाई अभियान शुरू कराया। धामी ने ईओ को मानसून से पहले नगर क्षेत्र में आने वाले सभी नालों एवं नालियों की साफसफाई कराने के निर्देश दिए। इधर, वार्ड के सभासद पावस गुप्ता ने विधायक, पालिकाध्यक्ष सोनी राणा एवं ईओ का आभार व्यक्त किया।