{"_id":"619a9ad36f6c5046355fc317","slug":"classes-will-be-conduted-in-two-shifts-rudrapur-news-hld445269976","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में दो पालियों में चलेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में दो पालियों में चलेंगी कक्षाएं
विज्ञापन
डॉ. केके पांडेय, प्राचार्य, रुद्रपुर डिग्री कॉलेज।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में प्रवेश लेने से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। कॉलेज की ओर से सायंकालीन कक्षाएं शुरू करने के लिए भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। सायंकालीन कक्षाओं के लिए मंगलवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
रुद्रपुर कॉलेज में स्तानक प्रथम वर्ष के तीनों संकायों में कुल 2120 सीटें हैं। वर्तमान शैक्षिक सत्र में तीन मेरिट सूची जारी होने के बाद सभी सीटें फुल होने के कारण कुमाऊं विश्वविद्यालय के पोर्टल पर पंजीकरण करवा चुुके सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल सका था। कॉलेज में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने या सायंकालीन कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर एबीवीपी ने कॉलेज में अनिश्चितकालीन धरना दिया था। इसके बाद कॉलेज प्रशासन की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया।
सायंकालीन कक्षाओं की अनुमति मिलने के बाद कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पीएन तिवारी को दूसरी पाली की कक्षाएं संचालित करने से संबंधित जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार को सायंकालीन कक्षाओं में प्रवेश को लेकर बीए, बीकॉम व बीएससी की प्रवेश समितियों के प्रभारियों की बैठक होगी। इसके बाद मंगलवार से प्रवेश शुरू होने की संभावना है। पहले चरण में बीए व बीकॉम में 600-600 व बीएससी के पीसीएम वर्ग में 170 छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने की तैयारी है। इसके बाद कॉलेज में सुबह और शाम की दो पालियों में पढ़ाई शुरू होगी।
विज्ञापन
उपलब्ध सीटों के सापेक्ष कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण सायंकालीन कक्षाएं शुरू करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अब कॉलेज में दो पालियों में पढ़ाई होगी। मंगलवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
-डॉ. केके पांडेय, प्राचार्य, रुद्रपुर डिग्री कॉलेज।