फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Clashes for seats in buses, window-mounted passengers

बसों में सीटों के लिए मारामारी, खिड़की से चढ़े यात्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Clashes for seats in buses, window-mounted passengers
रुद्रपुर बस अड्डे में यात्रियों की भीड़भाड़। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। भैयादूज पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण सीटों के लिए यात्रियों के बीच मारामारी मच गई। यूपी रोडवेज की बसों के बावजूद बसें कम पड़ गईं। कई यात्री सीट के लिए बसों की खिड़की से भी चढ़े। रुद्रपुर डिपो से टनकपुर मार्ग, हल्द्वानी, काशीपुर और बरेली के लिए अतिरिक्त बसों के संचालन के साथ ही फेरे भी बढ़ाए।
विज्ञापन

रुद्रपुर बस स्टेशन पर सुबह छह बजे से यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी थी। भैयादूज के कारण सभी स्थानीय रूटों के साथ ही यूपी जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक रही। सुबह 10 बजे के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी तो सीटों के लिए यात्रियों की बीच धक्कामुक्की बढ़ गई।
विज्ञापन

जिस कारण स्टेशन परिसर में अफरातफरी रही। कई यात्री सीटों में बैठने के लिए बसों की खिड़की से भी चढ़े। डिपो प्रबंधन ने बसों के अतिरिक्त संचालन के साथ ही फेरे भी बढ़ाए लेकिन यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण बसें कम पड़ गईं। कई यात्रियों ने यूपी रोडवेज की बसों में सफर किया। इधर, दिवाली के चलते रुद्रपुर डिपो की दैनिक आय में काफी बढ़ोतरी हुई है। पिछले पांच दिनों में रुद्रपुर डिपो की आय 55 लाख रुपये से अधिक हुई है। रुद्रपुर डिपो के एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि भैयादूज पर बरेली के लिए 10 बसें संचालित की गईं। स्थानीय रूटों की बसों में अधिक यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed