फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Claims of "development" have gone awry, Rudrapur market has turned into a pond.

Udham Singh Nagar News: तैर गए ''''''''विकास'''''''' के दावे, रुद्रपुर बाजार बना तालाब

Wed, 08 Jul 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 08 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Claims of "development" have gone awry, Rudrapur market has turned into a pond.
रुद्रपुर। दो घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद नगर निगम के तमाम विकास के दावे पानी में तैर गए। शहर का मुख्य बाजार जलमग्न हो गया और सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल होने से दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सात बजे बारिश शुरू होते ही बाजार में जलभराव हो गया। कई दुकानें बंद करनी पड़ीं। ग्राहकों के न आने से बिक्री पर भी सीधा असर पड़ा। पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। कई वाहन पानी में फंस गए। स्कूली बच्चों को भी घर पहुंचने में घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। जलभराव के कारण यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में बाजार की यही हालत होती है। नगर निगम जल निकासी के बड़े-बड़े दावे करता है लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है। कारोबारियों का कहना है कि एक दिन की बारिश में ही लाखों का नुकसान हो गया। अगर समय रहते ड्रेनेज सिस्टम नहीं सुधारा गया तो अगली बारिश में हालात और खराब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
इंडेन गैस एजेंसी में हर तरफ पानी, मंदिर डूबा
बारिश के कारण रुद्रपुर-काशीपुर बाईपास स्थित इंडेन गैस एजेंसी के सामने मैदान पूरी तरह जलमग्न हो गया। जलभराव के कारण एजेंसी परिसर में बने काली माता मंदिर में भी पानी भर गया। मंदिर परिसर के चारों तरफ पानी रहा। इसके अलावा मुख्य गेट में पानी भर जाने की वजह से लोगों को सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी के दूसरे गेट से आना-जाना पड़ा। ग्राहकों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा।
--
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में घुसा पानी
बारिश से रुद्रपुर के व्यापारी ही नहीं आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं और अध्यापकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के बाद सड़क और नालियों में बहने वाला पानी गेट के रास्ते कॉलेज परिसर में घुस गया। परिसर जलमग्न हो गया। छात्राओं की साइकिलें पानी में डूब गई। छुट्टी के बाद उन्हें बाहर निकलले में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गांधी पार्क भी पानी में डूबा
जिस गांधी पार्क को आधुनिक बनाने के लिए करीब पांच करोड़ रुपये जारी हो गए हैं, यह पार्क भी मंगलवार की बारिश से अछूता नहीं रहा। मैदान पानी में डूब गया। यहां खड़े वाहनों को मैदान से बाहर निकलने में परेशानी हुई।
बोले कारोबारी
बाजार में ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने के दावे एसी रूम में बैठकर हो रहे हैं। नगर निगम विकास के नाम पर खूब ढोल पीट रहा है। पहली बरसात ने निगम के दावों की पोल खोल दी। बाजार में जलभराव से कारोबारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। - संजय जुनेजा, अध्यक्ष, व्यापार मंडल
दो घंटे की बारिश में बाजार में सड़कें तालाब में तब्दील हों गईं। पूरे दिन कोई ग्राहक दुकानों पर नहीं पहुंच पाया। प्रशासन और नगर निगम ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने में विफल हुआ है। - पवन गाबा, कारोबारी
सड़कों पर पानी भर जाने से बाजार के कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ा। दो घंटे की बारिश से सड़कें लबालब हो गईं। शाम तक पानी की निकासी नहीं हो पाई। पूरा दिन बर्बाद हो गया। आकाश भूसरी, कारोबारी
बातें कुछ होती हैं लेकिन धरातल पर काम कुछ और। बारिश ने सिस्टम की पोल खोल दी है। पहली बारिश में पता चल गया कि रुद्रपुर शहर का ड्रेनेज सिस्टम कैसा है। - राजकुमार सिकरी, कारोबारी
बारिश के बाद बाजार में जलभराव हुआ। हमने जेसीबी मशीन को मौके पर भेजकर पानी की निकासी कराई। ड्रेनेज सिस्टम के लिए शासन से बजट जारी हो गया है। जल्द शहर वासियों व कारोबारियों को ड्रेनेज समस्या से मुक्ति मिलेगी। - शिप्रा जोशी, नगर आयुक्त
रुद्रपुर शहर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। पहली किस्त जारी हो गई है। जल्द रुद्रपुर बाजार को ड्रेनेज की समस्या से राहत मिलेगी। बहरहाल, जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। - विकास शर्मा, मेयर

विकास की राजनीति करें, न कि नाम बदलने की : ममता
रुद्रपुर। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने शहर में हुए जलभराव को लेकर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि भाजपा शहर में विकास की राजनीति करें न कि नाम बदलने की। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण गांधी पार्क ही नहीं बल्कि शहर के कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं। नालियों की समुचित सफाई व्यवस्था न होने के कारण जगह-जगह जल भराव हो रहा है और गंदगी सड़कों पर फैल रही है। ऐसे में नगर निगम सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कार्य करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed