फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civil hospital needs 22 doctors

नागरिक अस्पताल को 22 डॉक्टरों की दरकार

Thu, 23 Nov 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा।
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा। Updated Thu, 23 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Civil hospital needs 22 doctors
खटीमा के नागरिक अस्पताल ले जाने को वाहन में लदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का पुराना सामान। - फोटो : amar ujala

लंबे समय से लोकार्पण की बाट जोह रहा 100 बैड का नागरिक अस्पताल जल्द संचालित हो जाएगा। आगामी छह दिसंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इसका लोकार्पण करेंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था पर अस्पताल संचालन की बात कही जा रही है, लेकिन वहां महज आठ डॉक्टर तैनात हैं, जबकि 100 बेड के अस्पताल के लिए 22 डॉक्टरों की जरूरत है। 

विज्ञापन


इस समय प्रदेश भर के अस्पताल डॉक्टर की कमी से जूझ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खटीमा में ईएमओ सहित महज आठ डॉक्टर हैं। सर्जन, फिजीशियन और गायनी आदि का यहां अभाव हैं। ऐसे में तत्काल पर्याप्त डॉक्टर और स्टाफ की तैनाती कहां से की जाएगी, इसका जवाब चिकित्सा विभाग के पास नहीं है। इसके अलावा जांच से संबंधित मशीनें और अन्य उपकरण की व्यवस्था भी चुनौतिपूर्ण है। 
विज्ञापन


महानिदेशक को सौंपी जरूरी सामान की सूची
नागरिक अस्पताल के लिए जरूरी सामान की सूची स्वास्थ्य महानिदेशक को सौंपी गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनीता रतूड़ी ने कहा कि इसमें आईसीयू, रेडियोलाजी विभाग, कार्यालय फर्नीचर, आर्थोपैडिक उपकरण आदि शामिल हैं। इस सूची में से कितना सामान मिलेगा इसका पता नहीं। ओपीडी चलाने लायक सामान उनके पास मौजूद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed