फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminties.

स्थायी फायर ब्रिगेड स्टेशन के लिए सपाइयों ने दिया सांकेतिक धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Civic aminties.
बाजपुर में सांकेतिक धरना देते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : BAZPUR
स्थायी फायर ब्रिगेड स्टेशन नहीं बनने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने चिह्नित भूमि स्थल पर सांकेतिक धरना दिया। जल्द ही फायर ब्रिगेड स्टेशन स्थापित नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता बेरिया रोड स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन के लिए चिह्नित किए गए भूमि स्थल पर पहुंचे। यहां सपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि वर्ष 2007 में विधायक रहते अरविंद पांडेय ने बाजपुर के बेरिया रोड स्थित एक भूमि स्थल पर अस्थायी रूप से फायर ब्रिगेड स्टेशन बनवाया था लेकिन 18 साल बीतने के बाद भी स्थायी फायर स्टेशन का निर्माण नहीं हो सका।
विज्ञापन

जबकि अरविंद पांडेय वर्तमान में कैबिनेट मंत्री हैं। फायर स्टेशन नहीं होने से आग की घटना होने पर दमकल काशीपुर आती है। तब तक सब कुछ जलकर राख हो जाता है। वहां अमित कुमार, नवाब हैदर काजमी, बल्देव सिंह, साहिद हुसैन, भरत लाल, राहुल यादव, शिवम, उज्ज्वल सिंह, विशाल यादव आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed