{"_id":"616494518ebc3e8746051dd8","slug":"civic-aminities-sitarganj-news-hld441102520","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे आढ़तियों की मनमानी के खिलाफ सड़क पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चे आढ़तियों की मनमानी के खिलाफ सड़क पर धरना
विज्ञापन
सितारगंज में धरने पर बैठे किसानों से वार्ता करते एसडीएम तुषार सैनी।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने कच्चा आढ़तियों पर धान खरीद में 20 फीसदी तक की कटौती का आरोप लगाते हुए सड़क पर धरना दिया। किसानों के एकत्र होने से सड़क पर जाम लग गया। एसडीएम के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। आरोप लगाया कि कच्चा आढ़ती भुगतान समय से नहीं कर रहे हैं। चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर विरोध किया जाएगा।
सोमवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति में मानकों के विपरीत धान खरीद होने से नाराज किसानों ने अमरिया चौराहे पर धरना शुरू कर दिया। किसानों का आरोप है कि धान खरीद में मनमानी की जा रही है। मंडी में कई दिन से किसान धान बिकने का इंतजार कर रहे है। नियमों के खिलाफ किसानों का धान बाजार में सस्ते दाम पर खरीदा जा रहा है। अवैध खरीद पर रोक नहीं लग पा रही है। इससे किसानों को आर्थिक क्षति झेलनी पड़ रही है।
किसान नेता साहब सिंह बिज्टी ने आरोप लगाया कि कच्चा आढ़ती किसानों के धान में अधिक नमी दर्शाकर प्रति क्विंटल 20 प्रतिशत की कटौती कर रहे हैं। किसानों के सड़क में बैठने के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम में एंबुलेंस, स्कूली वाहनों के फंस होने का पता चलते ही किसानों ने वाहनों को रास्ता दिया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर किसानों की समस्या सुन निदान कराने का आश्वासन दिया। इस पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।