{"_id":"614a35818ebc3eb6257a1ae9","slug":"civic-aminities-sitarganj-news-hld438790779","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे आढ़ती न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदें धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चे आढ़ती न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदें धान
विज्ञापन
सितारगंज में एसडीएम दफ्तर पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के किसानों ने एसडीएम दफ्तर पर पांच सूत्री मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। उन्होंने कच्चे आढ़तियों से धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने और खरीद में पारदर्शिता की मांग प्रमुखता से उठाई।
मंगलवार को यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष गुरसाहब सिंह गिल के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। किसानों ने एसडीएम के प्रतिनिधि को सीएम पुष्कर सिंह धामी को संबोधित पांच सूत्री मांग का ज्ञापन सौंपा। कहा कि कच्चे आढ़तियों की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद की जाए। किसानों के बैठने के लिए मंडी परिसर में किसान भवन खाली कराकर किसानों को उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने भूमि संबंधी विसंगतियां वर्ग चार, पांच, छह, सात, दस व वर्ग एक ख आदि जमीनों को वर्तमान फसली नियमितीकरण करने और पट्टाधारकों की भूमिधरी अधिकार देने एवं बकाया गन्ना मूल्य भुगतान अविलंब करने की मांग की। वहां गुरसाहब सिंह गिल, शमशेर सिंह गिल, गुरपाल सिंह, देशराज सिंह, सुखवंत सिंह, जोध सिंह, करमजीत सिंह आदि थे।