{"_id":"5fd26a9f8ebc3e41033e54c1","slug":"civic-aminities-sitarganj-news-hld4069026154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं के बैरियर के खिलाफ वाहन स्वामियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं के बैरियर के खिलाफ वाहन स्वामियों में आक्रोश
विज्ञापन
सितारगंज में डंपर वाहन स्वामियों की समस्या सुनते विधायक सौरभ बहुगुणा।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल मार्ग पर जिला पंचायत के लदान-ढुलान शुल्क वसूली का बैरियर लगाने से नंधौर नदी के पंजीकृत वाहन स्वामी विरोध में उतर आए। उन्होंने विधायक सौरभ बहुगुणा से मिलकर वसूली पर रोक लगाने की मांग की। विधायक ने डीएम व एसएसपी को फोन पर वाहन स्वामियों की समस्या से अवगत कराया।
जिला पंचायत द्वारा सितारगंज से हल्द्वानी को जाने वाले मार्ग पर सिसौना गांव के पास लदान-ढुलान शुल्क का बैरियर लगाया गया है। बैरियर पर तैनात लोगों ने नदी से उपखनिज का चुगान कार्य करने वाले वाहनों से भी शुल्क वसूली की। खालसा डंपर एसोसिएशन के नेतृत्व में वाहन स्वामियों ने विधायक सौरभ बहुगुणा के आवास पहुंचकर उनसे वार्ता की। आरोप लगाया कि जिपं के बैरियर पर वाहन स्वामियों से जबरन अवैध वसूली की जा रही है।
वाहन स्वामियों के विरोध करने पर बैरियर पर तैनात लोग वाहनों के शीशे तोड़ देते हैं और उनसे मारपीट की जाती है। विधायक ने डीएम रंजना राजगुरु व एसएसपी दलीप सिंह कुंवर से फोन पर बात कर वाहन स्वामियों की समस्या से अवगत कराया और मामले का निदान करने की मांग की। वहां एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरदीप सिंह चौहान, इम्तियाज अंसारी, सरताज अहमद, इरशाद हुसैन, लक्की सिंह, गुरप्रीत सिंह, रितेश गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार ने कहा कि शासनादेश के अनुरूप टोल बैरियरों का संचालन किया जा रहा है। जिला पंचायत को अपनी उपविधियां बनाने का अधिकार है। इसके तहत गजट नोटिफिकेशन हो चुका है और प्रमुख सचिव मनीषा पवार ने आदेश भी जारी किया है। वर्तमान में जिला पंचायत स्वयं अपने अधिकारी व कर्मचारियों के साथ मानव संसाधन जुटाकर सरकार की राजस्व बढ़ोत्तरी के लिए प्रयासरत है।