{"_id":"636023010935946f1b47c470","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld4805211106","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक व जूनियर स्कूलों में 210 शिक्षकों का समायोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक व जूनियर स्कूलों में 210 शिक्षकों का समायोजन
विज्ञापन
रुद्रपुर में डीईओ बेसिक कार्यालय में काउंसलिंग के दौरान लगी शिक्षक-शिक्षिकाओं की भीड़।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। जिलेभर के राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में सोमवार को करीब 210 शिक्षक-शिक्षिकाओं का समायोजन किया गया। रुद्रपुर स्थित जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) कार्यालय में सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं की भीड़ के चलते सोमवार रात तक काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी रही।
जिले के कई प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में जरूरत से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं तैनात हैं जबकि कुछ स्कूल ऐसे में जहां पर्याप्त संख्या में विद्यार्थी होने के बावजूद पढ़ाने के लिए पर्याप्त संख्या में शिक्षक नहीं हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) कार्यालय में जिले के विभिन्न स्कूलों में शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए समायोजन को लेकर काउंसलिंग हुई।
काउंसलिंग प्रक्रिया में जिले भर के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं पहुंचे। सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुई काउंसलिंग की प्रक्रिया रात करीब आठ बजे तक जारी रही। शिक्षकों का समायोजन ब्लॉक स्तर पर किया गया। डीईओ बेसिक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि समायोजन को लेकर हुई काउंसलिंग में शिक्षक-शिक्षिकाओं की संख्या अधिक होने के कारण अधिक समय लगा। देर शाम तक जिले के सातों ब्लॉकों के विभिन्न स्कूलों मेें करीब 210 शिक्षक-शिक्षिकाओं का समायोजन हो चुका था।