{"_id":"6345bbe89692b30e890ab29b","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld4786551194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगवाड़ा मंडी में आठ दिनों से नहीं तौला किसानों का 650 क्विंटल धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगवाड़ा मंडी में आठ दिनों से नहीं तौला किसानों का 650 क्विंटल धान
विज्ञापन
रुद्रपुर बिगवाड़ा मंडी समिति परिसर में धान की नमी को सुखाता किसान। संवाद
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। बिगवाड़ा मंडी समिति परिसर में आठ दिनों से किसानों का 650 क्विंटल धान नहीं तौला गया है। किसानों ने कहा कि सरकारी क्रय केंद्र तो दूर कच्चा आढ़ती तक उनका धान लेने के लिए तैयार नहीं हैं।
एक अक्तूबर से शुरू हुई धान खरीद के 11 दिन बीतने के बाद भी अभी तक धान खरीद का ग्राफ नहीं बढ़ा है। कुमाऊं में अब तक 19,178 क्विंटल धान की खरीद हुई है। वहीं बारिश के चलते धान की कटाई भी पूरी तरह से नहीं हो सकी है। जो किसान धान काटने के बाद क्रय केंद्रों में धान बेचने के लिए ला रहे हैं उनके धान भी नहीं खरीदे जा रहे हैं।
क्रय केंद्रों से मिली जानकारी के मुताबिक किसानों के धानों में नमी होने से अभी क्रय केंद्रों में ही धान सुुखाए जा रहे हैं। बिगवाड़ा निवासी किसान अमृत पाल सिंह ने बताया कि मंडी समिति परिसर में स्थित टिनशेड के नीचे 150 क्विंटल धान आठ दिनों से पड़ा हुआ है। 20 प्रतिशत नमी होने के चलते धान को क्रय केंद्र व कच्चा आढ़ती नहीं खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
इधर किसान विक्रमजीत सिंह ने बताया कि उनका भी करीब 500 क्विंटल धान बिगवाड़ा मंडी में पड़ा हुआ है। धान में नमी होने के चलते अभी तक धान की खरीद नहीं हो सकी है। आरएफसी कुमाऊं बीएस चलाल ने बताया कि अभी तक 19,178 क्विंटल धान खरीद हो चुकी है।
-