फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

एक साल बाद भी न्यूनतम वेतन न मिलने से भड़कीं आशाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
रुद्रपुर में एडीएम को ज्ञापन सौंपतीं आशा कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए 31 अगस्त से धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम डॉ. ललित नारायण मिश्रा को सौंपते हुए आशाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहले कार्यकाल के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने उनके नगरा तराई स्थित आवास पर न्यूनतम वेतन समेत विभिन्न मांगों के लिए धरना दिया था। उस समय आशाओं को एक माह के भीतर मांगें पूरी होने का आश्वासन मिला था लेकिन एक साल बाद भी उनकी मांगें अधूरी हैं। इसके अतिरिक्त पांच माह का भी मानदेय नहीं मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आशाओं की नियुक्ति मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए की गई थी लेकिन आशाओं से कोविड से लेकर स्वास्थ्य विभाग के तमाम सर्वे, अभियान व गणना जैसे काम करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद आज तक आशाएं न्यूनतम वेतन से वंचित हैं। जिले के सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी सुविधाएं नहीं हैं। अव्यवस्थाओं के लिए आशाओं को दोषी ठहराया जा रहा है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के लिए 24 घंटे अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी जांच की सुविधा की मांग की। वहां ममता पानू, कुलविंदर कौर, कल्पना मिस्त्री आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed