फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

अघोषित बिजली कटौती से परेशान होकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
रुद्रपुर काशीपुर बाईपास रोड पर बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। अघोषित बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही ऊर्जा निगम के उच्चाधिकारियों पर आरोप लगाया कि बिजली गुल होने के बाद वह फोन तक नहीं उठाते। कहा कि बिजली कटौती से उनका व्यापार भी चौपट हो रहा है।
विज्ञापन

रविवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने काशीपुर बाईपास रोड पर ऊर्जा निगम के खिलाफ पुतला फूंककर नारेबाजी की। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से रुद्रपुर में चार से आठ घंटे बिजली कटौती हो रही है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम के अधिकारी मनमानी कर स्थानीय स्तर पर बिजली कटौती कर रहे हैं जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कहा कि तेज गर्मी के बीच बिजली कटौती से आम जनमानस, व्यापारी और उद्यमी सभी परेशान हैं। यूपीसीएल के अधिकारी इस मामले में लापरवाही दिखा रहे हैं जिससे जनता के भीतर आक्रोश की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटकोटा पावर हाउस के एसडीओ अंशुल मदान का कहना है कि फाल्ट ठीक कराते समय वह फोन नहीं उठाते हैं। प्रदर्शन में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री हरीश अरोरा, राजकुमार सीकरी, इंद्रजीत सिंह, विजय फुटेला, श्रवण छाबड़ा, रजत सेठी, सुनील आर्य, पारस अरोरा, सोनू चावला, संजू मुटनेजा, ओमप्रकाश सचदेवा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed