{"_id":"61d8916a1b0910288d30c62a","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld450294439","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मी, बसों का संचालन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मी, बसों का संचालन ठप
विज्ञापन
महेंद्र कुमार, प्रभारी एआरएम, रुद्रपुर डिपो।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड रोडवेज संविदा-विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन के बैनर तले दो सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने शुक्रवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी। रुद्रपुर डिपो से करीब 70 प्रतिशत बसों का संचालन ठप होने से लोग परेशान रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग रहे। उन्होंने उत्तराखंड परिवहन निगम और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
नियमितीकरण और समान कार्य का समान वेतन की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को रोडवेज के संविदा-विशेष श्रेणी कर्मचारियों ने स्टेशन परिसर में धरना दिया था, लेकिन मांग पूरी न होने पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से उन्होंने धरना शुरू कर दिया। धरने में शामिल पांच कर्मचारी शंकर गहतोड़ी, अमलेश विश्वास, बाबा हरदेव सिंह, नंद सिंह, उमेशपाल भूख हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारियों ने धरने के दौरान सभा आयोजित करते हुए कहा कि कई सालों की सेवा के बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। साथ ही नियमित कर्मचारियों के समान कार्य करने के बावजूद उन्हें बेहद कम वेतन मिल रहा है।
इधर, धरने के कारण डिपो से दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार समेत स्थानीय रूटों पर बसों का ठप हो गया। बसों का संचालन न होने से सैकड़ों यात्री परेशान रहे। यात्री घंटों तक स्टेशन परिसर में भटकते रहे। कुछ यात्री वाहनों की बुकिंग कर गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुए तो कुछ स्थानीय रूटों के यात्रियों ने डग्गामार वाहनों व टाटा मैजिक आदि में सफर किया।
विज्ञापन
डिपो प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना उच्च अधिकारियों के साथ ही पुलिस व प्रशासन को दी गई। जिस पर रुद्रपुर कोतवाली से पहुंची पुलिस ने धरने पर बैठे कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा। वहां पर पवन मौर्य, गोकुल सिंह, महेश पांडेय, दिनेश जोशी, दिनेश आर्या, योगेश आर्या, कोमल, सुरजीत मौर्य, राजेश यादव आदि थे।
रोडवेज बस से हटाया संगठन का बैनर
रुद्रपुर। स्टेशन परिसर में धरने के दौरान कर्मचारियों ने अपने संगठन का बैनर एक रोडवेज बस पर टांग रखा था। इस पर प्रबंधन ने विरोध जताया। प्रबंधन का कहना था कि सरकारी संपत्ति पर किसी यूनियन का बैनर नहीं लगाया जाना चाहिए। इसके बाद कर्मचारियों ने बैनर को स्टेशन के वेटिंग रूम की दीवार पर टांग दिया। संवाद
रुद्रपुर डिपो के करीब 80 प्रतिशत चालक-परिचालक संविदा या विशेष श्रेणी से ही नियुक्त किए गए हैं। उनके धरने के कारण शुक्रवार सुबह 10 बजे के बाद बसों का संचालन प्रभावित रहा। डिपो की संचालित 30 प्रतिशत बसों से ही किसी तरह यात्रियों को उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाया गया। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। -महेंद्र कुमार, प्रभारी एआरएम।

रुद्रपुर स्टेशन में बसों का संचालन ठप होने से परेशान यात्री।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन परिसर में धरने के दौरान सभा करते कर्मचारी।- फोटो : RUDRAPUR