फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

शहीद भगत सिंह चौक की दशा सुधारो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
विश्वजीत सिंह संधू। - फोटो : RUDRAPUR
भगत सिंह चौक की दुर्दशा देखकर बृहस्पतिवार को शहीद भगत सिंह सेवा समिति के लोगों ने प्रदर्शन किया। सरदार भगत सिंह के भाई के परपौत्र विश्वजीत सिंह संधू ने जिला प्रशासन और नगर निगम की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने पांच सूत्री मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बाजपुर निवासी विश्वजीत सिंह संधू ने कहा कि शहीद भगत सिंह की स्मृति में बनाए गए चौक जर्जर हो चुका है। यह शहीद का अपमान है। शहीद भगत सिंह सेवा समिति के लोगों ने चौक के पास प्रदर्शन करने के बाद डीएम रंजना राजगुरु को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने पार्क में नियमित रूप से सफाई करवाने, पार्क में टाइल्स का फर्श लगवाने, भगत सिंह का इतिहास शिलापट पर अंकित करने, पार्क में सुंदर बेंच लगवाने, चहारदीवारी, गेट और उनकी आदमकद मूर्ति लगवाने की मांग की। इसके साथ ही भगत सिंह चौक के पास से बनाए गए शौचालय को भी हटवाने को कहा। वहां पर तरविंदर मारवाह, असीम खान, हरप्रीत सिंह, संतोष सिंह, अमनदीप सिंह, व्यापारी नेता संजय जुनेजा, अरुण, मनोज, दिव्यांशु आदि थे।

रुद्रपुर में भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन करते लोग।

रुद्रपुर में भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन करते लोग।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed