फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

गदरपुर में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान का हुआ विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
गदरपुर बाजार में ईओ से नोंकझोंक करते व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़। - फोटो : RUDRAPUR
नगर पालिका प्रशासन की टीम की बाजार में पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहुंची तो व्यापार मंडल विरोध में उतर आया। व्यापारियों के कड़े विरोध के चलते टीम वापस लौट गई, जिसके बाद व्यापारियों ने ईओ कार्यालय का घेराव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ईओ प्रवीण कुमार सक्सेना के नेतृत्व में टीम ने बाजार में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान शुरू किया। टीम ने दो दुकानदारों के पास से करीब ढाई किलो पॉलिथीन जब्त की। सूचना मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, कांग्रेस के कार्यकारी नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी सहित व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारी वहां पहुंच गए। उन्होंने ईओ प्रवीण सक्सेना के समक्ष कार्रवाई का विरोध किया।
विज्ञापन

इस दौरान ईओ की व्यापारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद टीम जब्त पॉलिथीन लेकर पालिका कार्यालय चली गई। सभी व्यापारी पालिका कार्यालय पहुंच गए और उन्होंने जब्त की गई पॉलिथीन वापस देने की मांग की। ईओ के इनकार करने पर भड़के व्यापारियों ने कार्यालय का घेराव कर दिया। किसी व्यापारी ने पालिका कर्मचारियों पर पूर्व में रुपये लेकर मामले को रफा दफा करने का आरोप लगाया, जिससे भड़के पालिका कर्मियों और व्यापारियों में खूब तकरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसओ सतीश चंद कापड़ी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने भीड़ को तितर बितर किया और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ का कहना था कि पालिका प्रशासन ने बिना व्यापारियों को विश्वास में लिए अभियान शुरू कर दिया।

इधर, ईओ प्रवीण सक्सेना का कहना है कि अभियान शुरू करने से पहले व्यापार मंडल पदाधिकारियों को सूचना दे दी गई थी। अब 15 दिन की मोहलत दी गई है। उसके बाद दोबारा अभियान शुरू कर क्षेत्र को पॉलिथीन मुक्त कराया जाएगा। वहां पर खैराती लाल वर्मा, नितिन छाबड़ा, रोबिन फुटेला, सिद्धांत भुसरी, कृष्ण लाल बत्रा, सतीश अनेजा, विनोद बजाज, सक्षम ग्रोवर आदि व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed