फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

किसानों ने ट्रेड यूनियनों से मांगा भारत बंद के लिए समर्थन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
खटीमा के खाली महूवट में किसानों के साथ बैठक करते भाकियू पदाधिकारी। - फोटो : KHATIMA
तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने समेत किसानों के विभिन्न मुद्दों की अनदेखी के खिलाफ 27 सितंबर को आहूत भारत बंद को लेकर मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने विभिन्न संगठनों के लोगों के साथ बैठक की। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने भारत बंद को सफल बनाने के लिए ट्रेड यूनियनों समेत मौजूद सभी संगठनों से समर्थन मांगा।
विज्ञापन

आवास विकास स्थित गुरुद्वारे में आयोजित संयुक्त किसान मोर्चा बैठक में किसानों के विभिन्न मुद्दों पर गहरी चर्चा हुई। जिसमें ट्रेड यूनियन पदाधिकारियों, व्यापारियों व राजनीतिक दलों के सदस्यों समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल रहे। मोर्चा के पदाधिकारियों ने ट्रूक यूनियन, टेंपो यूनियन, विभिन्न संगठनों व राजनिक दलों से भी भारत को बंद के लिए समर्थन मांगा।
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा के लोगों ने कहा कि सभी मिलकर भारत बंद को सफल बनाएंगे। देश में आज अन्नदाता की घोर अनेदखी हो रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहां पर तरविंदर सिंह मारवाह, सलविंदर सिंह कलसी, कर्म सिंह पड्डा, दलजीत सिंह, साहब सिंह सेखो, जगरूप सिंह, संजय जुनेजा, गुरमीत सिंह, सीपी शर्मा, मुकेश चावला, जगदीश तनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम खाली महूवट में धान क्रय खोलने की उठाई मांग
खटीमा। भारतीय किसान यूनियन की ग्राम खाली महूवट में हुई बैठक में धान क्रय केंद्र खोलने पर चर्चा की गई। भाकियू जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह ने भारत बंद की सफलता के लिए बढ़-चढ़ कर भागीदारी का आह्वान है। वहां भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष लखविंदर सिंह, छिंदपाल सिंह, यादविंदर सिंह, नरेंद्र सिंह रंधवा, मलकीत सिंह, गुरपवन सिंह, मलकीत सिंह, जगजीत सिंह, सुरजीत, परविंदर सिंह, अवतार सिह, चरन सिंह चन्ना आदि उपस्थित थे। (संवाद)

ुद्रपुर के आवास विकास गुरुद्वारे में बैठक करते किसान व विभिन्न संगठनों के लोग।

ुद्रपुर के आवास विकास गुरुद्वारे में बैठक करते किसान व विभिन्न संगठनों के लोग।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed