फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

धान खरीद में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
रुद्रपुर में धान खरीद पर चर्चा करते तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजेंद्र विर्क। - फोटो : RUDRAPUR
धान खरीद में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने और किसानों को एमएसपी की गारंटी देने की मांग के लिए बुधवार को तराई किसान संगठन की बैठक आयोजित की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजेंद्र सिंह विर्क ने पदाधिकारियों के साथ आगामी खरीफ विपणन सत्र पर चर्चा की।
विज्ञापन

गोल मार्केट स्थित गुरुद्वारे में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष विर्क ने कहा कि ऊधमसिंह नगर को कृषि उत्पादकता के कारण देश का मिनी पंजाब कहा जाता है। उत्तराखंड की करीब 95 प्रतिशत धान व गेहूं की खरीद इसी जिले से होती है। प्रदेश अपनी खाद्यान्न जरूरतों के लिए ऊधमसिंह नगर पर निर्भर है। इसके बावजूद प्रतिवर्ष धान खरीद के दौरान आढ़तियों, कमीशन एजेंटों से लेकर क्रय केंद्रों पर किसानों को ठगा जाता है।
विज्ञापन

आढ़ती नए-नए बहाने बनाकर किसानों का धान औने-पौने दाम पर खरीदता है। कई क्रय केंद्र प्रभारियों की सांठगांठ मिल मालिकों से होती है जिस कारण वह किसानों का धान खरीदने में आनाकानी करते हैं। यदि कच्चा आढ़ती यानी कमीशन एजेंट की व्यवस्था ईमानदारी से लागू की जाए तो किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल सकता है। आठ सितंबर को उत्तराखंड के मुख्य सचिव से मुलाकात कर उन्हें धान खरीद में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विगत वर्षों में कच्चा आढ़ती यानी कमीशन एजेंट की खरीद के नाम पर किसानों से जो लूट हुई है, वह बंद होनी चाहिए। 17 सितंबर को रुद्रपुर में होने जा रही किसान संगठनों की बैठक में धान खरीद पर आम सहमति बनाकर संघर्ष की रणनीति बनाई जाएगी। वहां तराई किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी, सिख संगठन के अध्यक्ष संतोख सिंह रंधावा, अमनदीप सिंह, मलूक सिंह, सुखवंत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed