फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

पदोन्नति न होने से नाराज परिवहन कर्मी आज से हड़ताल पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन करते परिवहन कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
परिवहन विभाग में लंबे समय से मिनिस्टीरियल संवर्ग में पदोन्नति न होने से नाराज कर्मचारियों ने बुुधवार से दो दिन पूर्ण कार्य बहिष्कार का एलान किया है। परिवहन कर्मियों ने प्रदेश सरकार पर पदोन्नति न करके उनके मनोबल को तोड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने एआरटीओ कार्यालय गेट पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया। कर्मचारियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चौधरी ने कहा कि सरकार की स्थापित नीति है कि आंदोलन से पहले कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर उनका निदान का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन

इस नीति के तहत संगठन ने कई बार सरकार से वार्ता की, लेकिन हर बार उन्हें निराश होना पड़ा। बुधवार और बृहस्पतिवार को परिवहन कर्मी पूर्ण कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके संगठन को प्रदेश के अन्य संघों का पूूर्ण सर्मथन है। वहां पर हरीश भद्री, मनोरमा आर्या, नीतू सक्सेना, जितेंद्र नेेगी, राम पिंगल, चंद्र प्रकाश, राजकुमारी साहनी, राकेश मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed