फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

भोजनमाताओं ने की न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
रुद्रपुर में एसडीएम को ज्ञापन देतीं भोजन माताएं। - फोटो : RUDRAPUR
भोजन माताओं ने भी मानदेय सहित विभिन्न मांगों के लिए आवाज बुलंद की है।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन के बैनर तले जिले भर से आई भोजन माताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। उन्होंने डीएम को संबोधित आठ सूत्री मांगपत्र एसडीएम विशाल मिश्रा को सौंपा। उन्होंने मानदेय बढ़ाने की घोषणा का शासनादेश जल्द लागू करने की मांग की है। साथ ही भोजन माताओं को न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, मध्याह्न भोजन योजना को एनजीओ को देने पर रोक लगाने की मांग की।
उन्होंने भोजन माताओं को चतुर्थश्रेणी कर्मी घोषित करने तक 18 हजार रुपये न्यूनतम वेतन, सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी और पेंशन, स्कूलों को बंद करने पर रोक, अतिरिक्त कार्य नहीं लेने, 45वें व 46वें श्रम सम्मेलनों की सिफारिशों को लागू क रने की मांग की है।
विज्ञापन

कहा कि राज्य कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा से भोजन माताओं को जोड़ा जाए। भोजन माताओं को निकालने पर रोक लगाई जाए। यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया कुमाऊं अध्यक्ष किशोर कुमार ने भोजन माताओं का समर्थन किया। वहां संगठन की अध्यक्ष रेखा देवी, प्रभावती, कौशल्या देवी, तेतरी देवी, देवकी देवी, रेवा, गुड्डी देवी, दीपाली आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed