{"_id":"600882878ebc3e30d1035e26","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld411913919","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिडकुल से ताली-थाली बजाकर कलक्ट्रेट कूच करेंगे श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिडकुल से ताली-थाली बजाकर कलक्ट्रेट कूच करेंगे श्रमिक
विज्ञापन
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते श्रमिक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 29 जनवरी को श्रमिक सिडकुल से विशाल रैली निकालकर ताली-थाली बजाते हुए कलक्ट्रेट कूच करेंगे। इसके बावजूद मजदूरों को न्याय नहीं मिला तो जिले के औद्योगिक क्षेत्र में धरना- प्रदर्शन, रैली और एक दिवसीय हड़ताल करने को बाध्य होंगे।
रुद्रपुर में एक धर्मशाला में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि सिडकुल रुद्रपुर और सितारगंज की कंपनियों में श्रमिक शोषण चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने श्रम विभाग पर आरोप लगाया कि अधिकारी मामले को सुलझाने के बजाय उलझा रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर गठित उच्चस्तरीय कमेटी खानापूरी करने में जुटी है।
सिडकुल और सितारगंज के कुल 16 बड़े उद्योग श्रमिकों की छंटनी, वेतन कटौती, बर्खास्तगी आदि तरीकों से शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीएम की श्रमिकों की समस्याएं सुनने और मजदूरों को न्याय दिलाने की बात पर भरोसा नहीं हो रहा है। मोर्चा श्रमिक हित व औद्योगिक हित बनाए रखने के लिए कार्य करता है। फिर भी प्रशासनिक स्तर पर समाधान नहीं निकला तो आंदोलन करना मजदूरों की मजबूरी बन जाएगी। वहां अध्यक्ष दिनेश तिवारी, महासचिव गणेश मेहरा, ठाकुर सिंह, मनोज जोशी, मुकुल, दलजीत सिंह, ऋषिपाल, बलजीत सिंह, कुंवर भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
किसानों के समर्थन में 23 को निकालेंगे बाइक रैली
रुद्रपुर। श्रमिक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि 23 जनवरी को किसानों के समर्थन में सिडकुल से मुख्य बाजार तक बाइक रैली निकालेंगे। फिर मुख्य बाजार से कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे।