पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कोषागार कर्मचारियों ने नए साल के पहले दिन कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने बांह पर काली पट्टी बांधकर कामकाज किया।
शुक्रवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जिला कोषागार कर्मचारी संगठन की ओर से काला फीता बांधकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर वर्ष 2005 में बंद की गई पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए विरोध जताया गया है। विरोध में अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। कहा कि यदि जल्द ही सरकार की ओर से पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं की तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। वहां कोषागार कर्मचारी संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार, कोषाध्यक्ष करन सिंह, दीपक पांडे, तनुजा बहुगुणा, योगिता, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, पूरन लाल, आरके भारती, गिरीश आर्या, सुभाष चंद्र, दिनेश तिवारी आदि थे। (संवाद)