फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में भागीदारी करने किसान रवाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
जसपुर में किसानों को दिल्ली के लिए रवाना करते विधायक आदेश चौहान। - फोटो : KASHIPUR
केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में शिरकत करने के लिए जिले से किसान बुधवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं। उन्होंने मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया। सभी किसान गाजीपुर बार्डर में पहुंचकर वहां चल रहे आंदोलन में भागीदारी करेंगे। किसानों का कहना है कि जब तक काले कानूनों को वापस नहीं लिया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार को रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज के अलावा बिलासपुर से तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और 35 कारों के काफिले के साथ किसानों ने दिल्ली कूच किया। इनमें तराई किसान संगठन और अखिल भारतीय किसान सभा से जुड़े किसान शामिल रहे। ग्राम बिगवाड़ा के किसान विक्रमजीत सिंह ने बताया कि रुद्रपुर के 40, किच्छा से 15 किसानों के साथ ही सितारगंज और रामपुर जिले के बिलासपुर क्षेत्र से कुल 250 से अधिक किसान दिल्ली जा रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि ट्रैक्टर ट्राली में कई दिनों के राशन के साथ ही बिस्तर और टेंट का सामान भी रखा गया है। सभी किसान गाजीपुर बार्डर में डटे किसानों के साथ आंदोलन में शिरकत करेंगे। कहा कि केंद्र सरकार कानूनों की आड़ में किसानों के शोषण पर आमादा है। किसानों को धान का भुगतान नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए कानून लाकर किसानों की जमीनों को उद्योगपतियों के हवाले करने की साजिश की जा रही है।कहा कि इन कानूनों के खिलाफ पूरे देश के किसान एकजुट हैं। वे अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और इनमें सफल होंगे। वहां पर अमृतपाल सिंह, प्रताप सिंह, रूप सिंह, दिलबाग सिंह, एडवोकेट खड़क सिंह, संतोख सिंह रंधावा, जगवीर सिंह, गोपी पन्नू, गुरनाम सिंह, अंग्रेज सिंह, मनप्रीत सिंह, प्रगट सिंह, प्रभजोत सिंह, प्रदीप त्यागी, गुरबीर बराड़ आदि थे।
किसान आंदोलन के समर्थन में गरजे कांग्रेसी
शक्तिफार्म। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष किशोर राय के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन के समर्थन में नगर के सुभाष चौक पर सांकेतिक धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि किसान इस काले कानून के खिलाफ संविधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलित हैं।
सरकार इस आंदोलन को कुचलने का भरसक प्रयास कर रही हैं। जिसे देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं, राय ने कहा कि भाजपा के नेताओं के पास देश के अन्नदाताओ की सुध लेने तक का समय नहीं है। वहां कांग्रेस प्रभारी बलबीर सिंह, जिपं सदस्य उत्तम आचार्य, ब्लॉक सचिव सुनील मंडल, भगवान पांडे, बासु मंडल, राम मित्र, पूरन चौहान, दीपक सावंत, राकेश दास, मनोज शील, रादेश विश्वास, दीपुल विश्वास आदि थे। संवाद
किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे युवा कांग्रेसी
खटीमा। किसान आंदोलन के समर्थन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नगर के मुख्य चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर किसानों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की। वहां पर युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष रमेश रौतेला, ब्लॉक अध्यक्ष अंकित सिंह, रवि अग्रवाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज टम्टा, मो. ताहिर, परशुराम, तारिक खान, आनंद सिंह आदि थे। संवाद
किच्छा में कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला फूंका
किच्छा। नगर कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार का पुतला फूंककर किसान आंदोलन का समर्थन किया। बुधवार सुबह कांग्रेसी मंडी में एकत्र हुए। पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली ने कहा कि सीएम ने धान के मूल्य का भुगतान एक सप्ताह के अंदर करने का जो वादा किया था। वह हवा हवाई साबित हुआ है। वहां पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह, किसान कांग्रेस के जितेंद्र सिंह संधू, गुड्डू तिवारी, राजकुमार बजाज, अरुण तनेजा, बंटी पपनेजा, फिरदौस सलमानी, दानिश मालिक,नवीन शर्मा, रिजवान अंसारी, सैम मियां, त्रिलोक सिंह, राजवीर सिंह आदि थे। संवाद

जसपुर से सवा सौ किसान दिल्ली रवाना
जसपुर। कृषि कानूनों के विरोध में बुधवार की देर शाम को विधायक आदेश चौहान ने किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेतृत्व में सवा सौ किसानों को दिल्ली जाने के लिए विदा किया। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का कांग्रेस पार्टी समर्थन कर रही है। उधर, भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि बुधवार की देर शाम तक डेढ़ सौ किसान ट्रैक्टर ट्रालियों और अपने चौपहिया वाहनों से रवाना कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को भेजने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा। कहा कि जिले से ढाई हजार किसानों को दिल्ली भेजने का लक्ष्य रखा गया है। संवाद

गदरपुर में पत्रकार वार्ता करते वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रीत ग्रोवर।

गदरपुर में पत्रकार वार्ता करते वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रीत ग्रोवर।- फोटो : RUDRAPUR

रामपुर हाईवे से दिल्ली जाते समय प्रदर्शन करते किसान।

रामपुर हाईवे से दिल्ली जाते समय प्रदर्शन करते किसान।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed