फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

धान क्रय केंद्र में तौल न होने से पहेनिया के किसानों ने तहसील में किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
खटीमा तहसील में प्रदर्शन करते पहेनिया के किसान। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। पहेनिया के किसानों ने धान क्रय केंद्रों पर धान की तौल न होने पर तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। किसानों ने धान केंद्र प्रभारी पर मनमानी और धांधली करने के साथ गैर किसानों का धान तौलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष संजीव सिंह राणा के नेतृत्व में किसानों ने धान क्रय केंद्रों में तौल न होने पर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि धान क्रय केंद्र प्रभारी की ओर से मनमानी की जा रही है। केंद्र पर 20-25 जनजाति थारू किसानों की धान से लदी ट्रॉली खड़ी हुई है। प्रभारी ने कहा कि धान तौल का मानक पूरा हो चुका है। धान नहीं तौला जाएगा। किसानों ने केंद्र में हो रही धांधलीबाजी को रोकने और पात्र किसानों के धान की तौल करने की मांग की। वहां बलजीत सिंह, परशुराम, नैन सिंह, अजय सिंह, राधेश्याम सिंह, वीर सिंह, चरन सिंह, भगवान सिंह, विक्रम सिंह, रंजीत सिंह, गोविंद सिंह आदि थे।
विज्ञापन

नदन्ना के किसानों ने लिमिट बढ़ाने की मांग की
खटीमा। ग्राम सभा नदन्ना स्थित यूूसीएफ के धान क्रय केंद्र में तौल की लिमिट बढ़ाए जाने की मांग के लिए ग्राम प्रधान माया जोशी की देखरेख में किसानों ने उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ हल्द्वानी के प्रबंधक को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा कि नदन्ना स्थित क्रय केंद्र में छह हजार क्विंटल की लिमिट थी। लिमिट खत्म होने पर गांव के कई किसानों के धान की तौल नहीं हो पाई। किसानों ने लिमिट लगभग 2500 क्विंटल बढ़ाने की मांग की। ज्ञापन में अनुप सिंह, प्रयाग सिंह, नवीन भट्ट, मनोहर सिंह, अमरजीत, दिनेश सिंह, ममता, मिथलेश आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों में धान खरीद बंद होने पर किसानों में आक्रोश
खटीमा। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धान क्रय केंद्रों में धान खरीद बंद होने पर आक्रोश जताया।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह एवं कंचनपुरी सोसायटी अध्यक्ष जसविंदर सिंह पप्पू, अवतार सिंह की देखरेख में हुई किसान नेताओं की बैठक में खरीद लक्ष्य पूरा कर लेने पर नाराजी जताई। उन्होंने कहा कि अभी प्रत्येक ग्राम सभा में किसानों के पास धान पड़ा है लेकिन क्रय केंद्र धान खरीद से हाथ खड़े कर चुके हैं।

किसान नेताओं ने अविलंब खरीद लक्ष्य बढ़ाकर किसानों के धान को खरीदने की मांग की है और कच्चे आढ़तियों की ओर से भारी कटौती पर आक्रोश जताया। किसान नेताओं ने लक्ष्य नहीं बढ़ाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां अमरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, बलजीत सिंह, गुरमीत सिंह, गुरविंदर सिंह, मनदीप सिंह, जसवंत सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed